संदेश

दिसंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आतंकी हमले में चौबेपुर भाऊपुर के लायंस नायक शहीद

चित्र
परिजनों में कोहराम, ग्रामीण और इलाके में मातम राहुल त्रि पा ठी बिल्हौर। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए चौबेपुर के भाऊपुर गांव निवासी एक वीर सपूत ने अपनी प्राणों की आहूति दी है। आतंक मुठभेड़ में भाऊपुर गांव निवासी सैनिक करण सिंह यादव के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिजन ही नहीं ब​ल्कि आसपास गांवों के हजारों लोगों का तांता पीड़ित परिवारवालों के साथ ढाढस बधाने के लिए उमड़ा हुआ है। वहीं सेना और जिला प्रशासन के अ​धिकारी भी पीड़ित परिवार को सात्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। उप जिला​धिकारी बिल्हौर रश्मी लांबा और तहसीलदार तिमराज सिंह ने बताया कि चौबेपुर भाऊपुर गांव निवासी बाबू लाल के 30 वर्षीय करण सिंह यादव जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में 48 आरआर बटालियन में लायंस नायक के पद पर तैनात थे। प्रारं​भिक सूचना के अनुसार बीते दिनों सीमा की सुरक्षा करते समय आतंकियों के हमले में सेना के पांच जवान शहीद हुए उसमें से क्षेत्र के करण सिंह यादव भी आंतकियों का ​शिकार हुए। पिता बाबूलाल ने बताया कि पुत्र करण सिंह शुरू से ही देश की सेवा के लिए मन बना चुका था और पढ़ाई करते हुए उसने कड़ी मेहनत कर वर्ष 2013 मे...