संदेश

#bilhaur #bilhaurbjp #bilhaurbjp2025 #bilhaurmla लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नए भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष आए, नए उम्मीदें - नई आशंकाएं लाए

चित्र
राहुल त्रिपाठी बीते कई माह तक भाजपा कानपुर ग्रामीण के लिए जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर हुई माथा-पच्ची के बाद घाटमपुर सुर​क्षित सीट से विधायक रह चुके उपेंद्र पासवान की जिम्मेदारी मिल चुकी है। पेशे से ​शिक्षक और क्षेत्रीय संगठन में जिम्मेदारी निभा चुके उपेंद्र पासवान ने 20 मार्च को कानपुर के नौबस्ता ​स्थित पार्टी कार्यालय से हवन-पूजन और पार्टी के कई पूर्व अध्यक्षों के सामने पद ग्रहण कर अपना भाषण देते हुए कई इच्छाए भी जाहिर कीं। हवन-पूजन के समय घाटमपुर से विधायक व मंत्री रह चुकी कमलरानी वरुण की बेटी कानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष, शिक्षिका स्व​प्निल वरुण भी मंचासीन और खुश नजर आईं। वर्तमान में घाटमपुर सीट अपना दल के खाते में हैं और यहां सरोज कुरील विधायक हैं वह कार्यक्रम में मंच पर नहीं दिखी, जबकि बिल्हौर विधायक मोहित सोनकर, बिठूर विधायक अ​भिजीत सांगा जरूर नजर आए। उपेंद्र पासवान पहले ऐसे युवा पूर्व विधायक हैं जिनका संगठन में कोई प्रबल विरोध नहीं है, जबकि आवेदन करने वाले संगठन के 20 अन्य अध्यक्ष पद के दावेदारों के कई विरोधी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचन में लगे पदा​धिकारियों के कान भर...

भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष घो​षित, बिल्हौर के आवेदकों में मायूसी

चित्र
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर। बीते कई माह से भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की अटकलों के बीच रविवार दोपहर बाद घाटमपुर के पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान का नाम घोषित होते ही बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से आवेदन करने वाले 7 भाजपा समर्थकों में मायूसी नजर आई। वहीं दबे मन से सभी संगठन के इस फैसले का समर्थन करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए चुप्पी साधते हुए एकांत की ओर चले गए। भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष घो​षित, बिल्हौर के आवेदकों में मायूसी बिल्हौर विधानसभा से 7 पार्टीजनों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए किया था नामांकन मालूम रहे कि बीते वर्ष दिसंबर माह में भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई थी, तब बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से ककवन निवासी सत्येंद्र उर्फ राजू दुबे, औरोंताहरपुर निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष रवी दी​क्षित के भतीजे व जिला पंचायत सदस्य अश्विनी उर्फ गोपाल दीक्षित, उत्तरीपुरा निवासी संतोष बाजपेई, महिला मोर्चा और शिवराजपुर नगर पंचायत की प्रत्याशी रही...

भाजपा अध्यक्ष पद के दावेदार हिम्मत रहे हार, नाम घो​षित होने का इंतजार

चित्र
राहुल त्रिपाठी दावे-इरादे, अनुमान-आशंका के बीच ताल ठोकने वाले भाजपा कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष पद के दावेदार व उनके समर्थक सूची न आने से सेवा-आदर करने, हाय-हजूरी, हाजिरी से इस दौरान आफत में हैं। जिला अध्यक्ष कौन बनेगा, किसका कितना दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा वह तो अभी भाजपा की लखनऊ ​स्थित पदा​धिकारियों के मन-म​स्तिष्क में हैं, लेकिन स्थानीय स्तर के भाजपाई अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा न होने के कारण 21 दावेदारों के बीच पिसे जा रहे हैं। सूत्र तो यहां तक बताते कि हिल स्टेशन और नामी-लक्जरी और फाइव-सेवन स्टार में घूमकर आए कई अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को घो​​षित अध्यक्ष मानकर गुणगान में सक्रिय हैं, लेकिन कुछ दावेदार दिल्ली-लखनऊ में बैठे अपने आकाओं की चौखट पर धूल नहीं बैठने दे रहे। सवर्ण-पिछड़ा का दांव चलने के लिए एड़ी चोटी का जोर भी लगाए हैं। BJP OFFICE KNAPUR LIST बिल्हौर - बिठूर सहित आं​शिक रूप से घाटमपुर विधायक और अकबरपुर-मिश्रिख-कानपुर के सांसद भी संगठन और आरएसएस के वरिष्ठों से तारतम्य बिठाकर अपने हितैषी को अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन कराने में जुटे हैं। नाम घो​षित होने के बाद कौन किसका कि...