नोन नदी को सदानीरा रखने के लिए 1.50 करोड़ रु. मनरेगा से होगे खर्च
- डीएम, सीडीओ रामपुर नरुआ पहुंचकर मनरेगा श्रमिकों संग शुरु कराया काम बिल्हौर। तहसील क्षेत्र की प्रमुख नोन नदी जो ककवन, शिवराजपुर और चौबेपुर होते हुए सदर तहसील के बिठूर में गंगा नदी में मिलती है उसे सदानीरा बनाए रखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी की कार्ययोजना के तहत पुर्नजीवित और प्राकृतिक सौदर्य के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए शिवराजपुर क्षेत्र के कई गांवों में नदी की मनरेगा योजना के द्वारा खुदाई की जाएगी। डीएम, सीडीओ और विधायक बिल्हौर व शिवराजपुर ब्लाक प्रमुख ने पूजा अर्चना कर नाेन नदी पुर्नोद्धार हेतु हवन-पूजन कर काम शुरू कराया है। शनिवार को बिल्हौर विधायक मोहित उर्फ राहुल बच्चा सोनकर, डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह व सीडीओ दीक्षा जैन ने रामपुर नरुआ गांव के समीप नोन नदी के पुर्नोद्धार अभियान का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद सभी ने कन्हैया ताल का स्थलीय निरीक्षण कर पर्यटन की संभावनाओं को भी परखा। डीएम ने इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को बताया कि नोन नदी की साफ-सफाई में बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। इस कार्य में लगभग 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंग...