संदेश

अक्टूबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जैसरमऊ-अटियार के वैटलैंड में तितलियों की रंगीन दुनिया

चित्र
    राहुल त्रिपाठी बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के सभी चार विकास खंडों चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर के पांच लाख से अधिक लोगों के लिए अच्छी खबर है, देशाटन और पिकनिक आदि के लिए उन्हें अब कानपुर चिड़ियाघर तक की दौड़ नही लगानी होगी। केंद्रीय जल आयोग सहित वन विभाग ने तहसील क्षेत्र के जैसरमऊ-अटिया गांव में वैटलैंड भूमि का चिंहाकन सेटेलाइट से करके इसके विकास की योजना बनाकर उसकी अमली जामा देना आरंभ कर दिया है। अब इस वैटलैंड भूमि पर प्रवासी पक्षी सहित स्थानीय जीव-जंतुओं को संरक्षित होने का सुनहरा अवसर मिलेगा साथ ही स्थानीय लोगों को पर्यटन स्थल के रूप में एक स्थान मिल सकेगा। जैसरमऊ-अटिया गांव में वैटलैंड संरक्षित क्षेत्र में बनाया गया द्वार नेशनल वैटलैंड अथार्रिटी ने इसरो सेटेलाइट से किया स्थान का चयन, एको टूरिज्म के रूप में होगा विकसित  वन विभाग ने शुरू किया काम, औषधीय पौधों को किया जाएगा संरक्षित क्षेत्र के राढ़ा पंचायत के गंगेश्वर आश्रम और इसके आसपास का इलाका तितली, सारस, मोर, तोता, गिलहरी सहित कई प्रकार के पक्षिओं और जंतुओं के लिए संरक्षित कर दिया गया है। भारत सरकार के निर्देश...