संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिल्हौर के बच्चों ने लखनऊ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र देखा

चित्र
- बिल्हौर विधायक ने सभी छात्रों को सत्र के बीच में हाथ हिलाकर किया अभिवादन - विधायक बोले क्षेत्र के सभी ब्लाकों से होनहार छात्रों को बारी-बारी मिलेगा मौका   बिल्हौर। बीबीपुर स्थित निजी स्कूल प्रभा सनराइज स्कूल के 21 स्टूडेंट्स व 2 शिक्षकों ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल हुए और विधानसभा की कार्यवाई को भली प्रकार देखा-समझा। क्षेत्रीय विधायक राहुल सोनकर ने निर्वाचन क्षेत्र के छात्रों के विधानसभा सत्र में दर्शक रूप में शामिल होने बिल्हौर के लिए एक विशेष गौरवशाली क्षण बताते हुए आने वाले सत्रों में भी होनहार छात्रों, युवाओं, युवतियों को भी विधानसभा में आमंत्रण की बात कही है। प्रभा सनराइज स्कूल के प्रमुख बिरजू भारती ने बताया कि मंगलवार को स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज दीक्षित संग 3 शिक्षक और 21 छात्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आदेश पर लखनऊ स्थित विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दर्शक के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि लोकतांत्रित व्यवस्था कैसे संचालित होती हैं, इसको छात्र-छात्राओं ने बारीकी से देखा समझा। बताया कि 12 वीं कक्षा के मनु तिवारी, तेजस्वी कटियार, मांसी सिंह, कोमल गुप्...

घंटों लाइन लगाने के बाद भी किसानों को नहीं मिल रही खाद

चित्र
- गेहूं किसान खाद लेने के लिए खेत और खाद दुकानों पर कर रहे संघर्ष RAHUL TRIPATHI  शिवराजपुर (बिल्हौर)। समितियों पर खाद न मिलने के चलते बड़ी संख्या में किसान कस्बे के इफको केंद्र पर पहुंच रहे हैं, जिससे सुबह से ही केंद्र पर लंबी लाइनें लग जाती है, किसान जुताई में व्यस्त है इसलिए महिलाएं भी लाइन लगा रही हैं। मौजूदा समय में गेहूं की जबरदस्त बुआई चल रही है। डीएपी खाद न मिलने के कारण गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। बीते कई दिनों से किसान खाद लेने के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं। समिति पर रैक आने के बाद ही खाद मिलने की बात बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि धान की फसल की कटाई के बाद खेत में आर्द्रता होने से किसान जुताई करके गेहूं की बुआई करना चाह रहे हैं। इसके लिए उन्हें डीएपी की जरूरत है। बताया कि अगर खेत की आर्द्रता कम हो गई तो बुआई लेट हो जाएगी। क्षेत्रीय किसान तारापति नेवादा गांव के उमाशंकर अवस्थी ने बताया कि डीएपी लेने के लिए आए हैं। उन्हें गेहूं की बुआई करनी है। तीन बोरी डीएपी लेने के लिए 3 दिन से चक्कर लगा रहे हैं। गेहूं की बुआई लेट हो रही है। गौरी गांव के दीपू शुक्ला ने बत...