घंटों लाइन लगाने के बाद भी किसानों को नहीं मिल रही खाद


- गेहूं किसान खाद लेने के लिए खेत और खाद दुकानों पर कर रहे संघर्ष

RAHUL TRIPATHI

 शिवराजपुर (बिल्हौर)। समितियों पर खाद न मिलने के चलते बड़ी संख्या में किसान कस्बे के इफको केंद्र पर पहुंच रहे हैं, जिससे सुबह से ही केंद्र पर लंबी लाइनें लग जाती है, किसान जुताई में व्यस्त है इसलिए महिलाएं भी लाइन लगा रही हैं। मौजूदा समय में गेहूं की जबरदस्त बुआई चल रही है। डीएपी खाद न मिलने के कारण गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। बीते कई दिनों से किसान खाद लेने के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं। समिति पर रैक आने के बाद ही खाद मिलने की बात बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि धान की फसल की कटाई के बाद खेत में आर्द्रता होने से किसान जुताई करके गेहूं की बुआई करना चाह रहे हैं। इसके लिए उन्हें डीएपी की जरूरत है। बताया कि अगर खेत की आर्द्रता कम हो गई तो बुआई लेट हो जाएगी। क्षेत्रीय किसान तारापति नेवादा गांव के उमाशंकर अवस्थी ने बताया कि डीएपी लेने के लिए आए हैं। उन्हें गेहूं की बुआई करनी है। तीन बोरी डीएपी लेने के लिए 3 दिन से चक्कर लगा रहे हैं। गेहूं की बुआई लेट हो रही है। गौरी गांव के दीपू शुक्ला ने बताया कि पिछले दो दिन से डीएपी खाद के लिए के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाद ही नहीं मिल रही है। इफको केंद्र में तैनात लिपिक राजू सिंह ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, पर अधिक भीड़ होने के चलते वितरण में कठिनाई उत्पन्न हो रही है जल्द ही इस समस्या का भी निदान कर दिया जाएगा।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कश्मीर के पहलगाम बायसरन घाटी में दहशतगर्दों ने मासूमों का किया कत्लेआम

आपदा में अवसर पाकिस्तान को यूनाइटेड स्टेट आफ ​इंडिया की पेशकश

नए भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष आए, नए उम्मीदें - नई आशंकाएं लाए