बिल्हौर के बच्चों ने लखनऊ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र देखा
- बिल्हौर विधायक ने सभी छात्रों को सत्र के बीच में हाथ हिलाकर किया अभिवादन
- विधायक बोले क्षेत्र के सभी ब्लाकों से होनहार छात्रों को बारी-बारी मिलेगा मौका
बिल्हौर। बीबीपुर स्थित निजी स्कूल प्रभा सनराइज स्कूल के 21 स्टूडेंट्स व 2 शिक्षकों ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल हुए और विधानसभा की कार्यवाई को भली प्रकार देखा-समझा। क्षेत्रीय विधायक राहुल सोनकर ने निर्वाचन क्षेत्र के छात्रों के विधानसभा सत्र में दर्शक रूप में शामिल होने बिल्हौर के लिए एक विशेष गौरवशाली क्षण बताते हुए आने वाले सत्रों में भी होनहार छात्रों, युवाओं, युवतियों को भी विधानसभा में आमंत्रण की बात कही है।
प्रभा सनराइज स्कूल के प्रमुख बिरजू भारती ने बताया कि मंगलवार को स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज दीक्षित संग 3 शिक्षक और 21 छात्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आदेश पर लखनऊ स्थित विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दर्शक के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि लोकतांत्रित व्यवस्था कैसे संचालित होती हैं, इसको छात्र-छात्राओं ने बारीकी से देखा समझा। बताया कि 12 वीं कक्षा के मनु तिवारी, तेजस्वी कटियार, मांसी सिंह, कोमल गुप्ता, ख़ुशी, खुशी कटियार, तान्या कटियार, अंशिका पाण्डे, स्वप्नदीप यादव, लुबना सिद्दीकी, सौम्या त्रिपाठी, दीपांशी कुशवाहा, आंचल कटियार, अम्बर सोनी, यश कटियार, विदुर कटियार, सूरज कटियार, अथर्व प्रताप सिंह, सुशोभित कटियार, मयंक कटियार और मधुर कटियार ने विधानसभा के सत्र में दर्शक के रूप में प्रतिभाग किया। उधर बिल्हौर विधानसभा के विधायक राहुल सोनकर दर्शक दीर्घा में निर्वाचन क्षेत्र के छात्रों को देखकर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने आने वाले विधानसभा सत्रों में बिल्हौर, ककवन, शिवराजपुर और चौबेपुर के दूर-दराज गांवों में संचालित स्कूलों के होनहार बच्चों को भी ऐसी स्थानों के लिए अवसर देने की बात कही। होनहार बच्चे देश-प्रदेश और बिल्हौर का भविष्य हैं इसलिए यदि विधानसभा सत्र देखेंगे तो आने वाले समय में वह अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भली प्रकार कर सकेंगे। विधायक ने बताया कि 10 वीं और 12 वीं सर्वाधकिअंक पाने वाले बिल्हौर के बच्चों को भी यह सम्मान जल्द ही दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ