संदेश

अप्रैल, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कश्मीर के पहलगाम बायसरन घाटी में दहशतगर्दों ने मासूमों का किया कत्लेआम

चित्र
राहुल त्रिपाठी दुख की घड़ी में दुखी के लब्ज-जुबान और जिंदगी सब रुक जाती है............... खु​शियां तहस नहस हो जाती हैं, आंशुओं में सब बिखर जाता हैं। 22 अप्रैल 2025 मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम के बायसरन घाटी में देश के कोने-कोने से सैर सपाटे को पहुंचे म​हिलाओं-युवाओं पर दहशतगर्दों ने फायरिंग कर इंसानियत को मौत के घटना उतार दिया। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना की सूचना कुछ ही देर में पूरे देश में पहुंची तो पूरा देश गम में डूब गया। बीते एक दशक में यह अपने तरह ही सबसे बड़ी आतंकी घटना से पूरा देश स्तब्ध है। 23 अप्रैल 2025 को आम और खास छोटे-बड़े सभी शहर-कसबों-गांवों में आंतकी घटना की चर्चा दिखे। युवाओं में जहां रोष दिखा वहीं प्रौढ़ परेशान और बुजुर्ग दुखी नजर आए। पूरा का पूरा देश सरकार और सेना पर नजरें लगाए हैं। जो दहशतगर्दों ने किया वह बचेंगें तो नहीं लेकिन जो हमारे हमसे बिछड़ गए वह अब लौट के नहीं आएंगे। हमारा पूरा देश भूखा रह लेगा, लेकिन आने वाली पीढ़ी को इस प्रकार की समस्या न हो इसके लिए हर वह कदम उठाने का प्रयास करेगा जिससे की हमारे बच्चों सुरक्षा में सांस ले सके। जिसमें दहशतगर्दों ...

बिल्हौर भौसाना गांव के किसान पुत्र ने आईएएस परीक्षा की पास

चित्र
- होनहार बेटे के पिता कैंसर पीड़ित, 6 बीघा खेती, गांव में खुशी - चौथी बार के प्रयास में मिली सफलता, पिता और मां को आशुतोष ने दिया श्रेय बिल्हौर। ​शिवराजपुर के छोटे से भौसाना निवासी 6 बीघा खेती वाले एक छोटे किसान के पुत्र में चार साल की लगन और मेहनत से आईएएस की परीक्षा में 248 रैंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पुत्र के आईएएस में चयन पर कैंसर पीड़ित किसान पिता और गृहणी मां के खुशी में आंखे नम हो आईं। परिवार ने आईएएस पुत्र के गांव आने खेरेश्वर मंदिर धार्मिक आयोजन की बात कही है। भौसाना गांव निवासी राजीव मोहन शुक्ल उर्फ पंकज ने बताया कि वह बीते 4 वर्षों से कैंसर पीड़ित हैं, उनके पास कुल 6 बीघा पैतृक भूमि पर बाकी वह किराए पर खेती लेकर परिवार की गुजर बसर करते हैं। उनकी पत्नी सुधा देवी गृहणी हैं वह उनका हा​थ बटाती है। उनके तीन बच्चे आशुतोष शुक्ला और आदित्य शुक्ला, पुत्री आन्या शुक्ला हैं। बड़े पुत्र आशुतोष शुक्ला का आईएएस परीक्षा में चयन हुआ है। राजीव मोहन ने बताया कि 5 वीं तक आशुतोष गांव में ही भैयालाल के छप्पर वाले स्कूल पढ़ा है फिर कल्याणपुर इंदिरानगर ​स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में 20...

एनटीपीसी सोलर प्लांट उत्तरीपुरा बिल्हौर

चित्र
राहुल त्रि पा ठी तहसील क्षेत्र के उत्तरी, नदीहा, डोडवा जमौली, जरैलापुरवा, मदाराराय गुमान, मान निवादा, बदन निवादा, रानीपुर आठ गांवों की 1,750 एकड़ भूमि पर लगे क्षेत्र के 225 मेगा वाट क्षमता का सोलर प्लांट 2021 से आरंभ है। पूर्व में एनटीपीसी द्वारा यहां हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट लगाने का प्रस्ताव था, जिसे वर्तमान की सरकार ने बदलकर सोलर प्लाट बना दिया। वर्तमान में इस सोलर प्लांट से कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव, हरदोई जिलों को बिजली पावर ग्रिड के माध्यम से भेजी जा रही है।सोलर प्लांट में 140 मेगा वाट और 85 मेगा वाट के दो सयंत्र लगे हैं। कार्यदाई संस्था विक्रम सोलर द्वारा पूरा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।