बिल्हौर भौसाना गांव के किसान पुत्र ने आईएएस परीक्षा की पास


- होनहार बेटे के पिता कैंसर पीड़ित, 6 बीघा खेती, गांव में खुशी
- चौथी बार के प्रयास में मिली सफलता, पिता और मां को आशुतोष ने दिया श्रेय


बिल्हौर। ​शिवराजपुर के छोटे से भौसाना निवासी 6 बीघा खेती वाले एक छोटे किसान के पुत्र में चार साल की लगन और मेहनत से आईएएस की परीक्षा में 248 रैंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पुत्र के आईएएस में चयन पर कैंसर पीड़ित किसान पिता और गृहणी मां के खुशी में आंखे नम हो आईं। परिवार ने आईएएस पुत्र के गांव आने खेरेश्वर मंदिर धार्मिक आयोजन की बात कही है।
भौसाना गांव निवासी राजीव मोहन शुक्ल उर्फ पंकज ने बताया कि वह बीते 4 वर्षों से कैंसर पीड़ित हैं, उनके पास कुल 6 बीघा पैतृक भूमि पर बाकी वह किराए पर खेती लेकर परिवार की गुजर बसर करते हैं। उनकी पत्नी सुधा देवी गृहणी हैं वह उनका हा​थ बटाती है। उनके तीन बच्चे आशुतोष शुक्ला और आदित्य शुक्ला, पुत्री आन्या शुक्ला हैं। बड़े पुत्र आशुतोष शुक्ला का आईएएस परीक्षा में चयन हुआ है। राजीव मोहन ने बताया कि 5 वीं तक आशुतोष गांव में ही भैयालाल के छप्पर वाले स्कूल पढ़ा है फिर कल्याणपुर इंदिरानगर ​स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में 2014 में 10 वहीं 96 प्रतिशत व 12 वीं 2016 में 99 प्रतिशंत अंक से पास की। इसके बाद आशुतोष ने दिल्ली के हिंदू कालेज से केमट्री आनर्स किया है। वहीं आशुतोष शुक्ल ने बताया कि उनकी सफलता को श्रेय उनके मां-पिता है, पिता जी की इच्छा थी कि वह बड़े अ​धिकारी बने, मम्मी भी मुझे पढ़ने के लिए प्रेरित करती थी, जिसकारण मैं नियमित रूप से 8-9 घंटे पढ़ पाया और सफल हुआ।
---------------
इंसेट-1
हमाओ लल्ला पढ़न पर शुरू ते हु​शियार हतो
बिल्हौर। आईएएस परीक्षा में चयनित आशुतोष के कैंसर से ग्रसित राजीव मोहन शुक्ला और उनकी मां सुधा ने बताया कि खुशी में लबरेज होते हुए बताया कि हमाओ लल्ला पढ़ने में शुरू ते हु​शियार हतो, इंटर के बाद वो कल्याणपुर में केमेस्ट्री काेचिंग खोलन की इच्छा थी, वहीं उसे दोस्त मिल गए और वह दिल्ली चला गया। जहां चाैथी बार में उसे सफलता मिली। आशुतोष ने बताया कि 2021-22 में पिता के कैंसर के बाद उनके सामने आ​र्थिक और पारिवारिक समस्या आ गई थी, लेकिन भगवान ने उनका साथ दिया, पिता जी भी अच्छे हैं और उनको सफलता भी मिल गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कश्मीर के पहलगाम बायसरन घाटी में दहशतगर्दों ने मासूमों का किया कत्लेआम

आपदा में अवसर पाकिस्तान को यूनाइटेड स्टेट आफ ​इंडिया की पेशकश

नए भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष आए, नए उम्मीदें - नई आशंकाएं लाए