बिल्हौर के 19 केंद्रों पर 16,037 छात्र 10 वीं, 12 वीं की देंगे बोर्ड परीक्षा 2026

- सबसे कम ककवन में और सर्वाधिक बोर्ड सेंटर शिवराजपुर ब्लाक क्षेत्र में - दो सौ से अधिक कालेजों के छात्र-छात्राओं के बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी संवाद न्यूज एजेंसी बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के 4 विकास खंडों चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर में दो सैकड़ा से अधिक इंटर कालेजों के सभी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा चयनित कुल 19 कालेजों में होगी। चयनित 19 कालेजों में पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों सहित बैठने के प्रबंध आरंभ किए गए हैं। जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह के दूसरे सप्ताह से आरंभ होनी है, जबकि बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी तक कराई जाएगी। इसके लिए लगातार इंटर कालेजों में शिक्षक काम-काज को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसबार बिल्हौर इंटर कालेज, बाबा रघुनंदन कालेज, अरौल का विद्या भवन इंटर कालेज, मकनपुर का फेयर कमेटी इंटर कालेज, सैबसू का जनकल्याण इंटर कालेज, पिहानी का लक्ष्मी नारायण इंटर कालेज, पुरा का सेवा मंदिर इंटर कालेज, डीपीएसएन इंटर कालेज ककवन, रामसहाय इंटर कालेज बैरी शिवराजपुर, मंसुख लाल इंटर कालेज कामा, एएमआईसी कालेज जगदीशपुर भैसऊ, शिवराजपुर, राजेंद्र नाथ इंटरकालेज, मुस्ता, भजनलाल इंटर कालेज गबड़हा, चौबेपुर, अन्नपूर्णा कालेज, खजुरी, आरजीएलवी इंटर कालेज अलियापुर, कृष्णा सरस्वती इंटर कालेज बहरामपुर, शिवराजपुर, सुरेश इंटर कालेज, वादीपुरवा, चौबेपुर, यूनाइटेड एजूकेशन सेंटर, नदीहा बुजुर्ग, जसवंत सिंह इंटर कालेज बनी, चौबेपुर को बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाया गया। इन केंद्रों में तहसील क्षेत्र के अलग-अलग कालेजों के 16,037 हाईस्कूल-इंटरमीडिट के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। फेयर कमेटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुक्तिदा हुसैन जाफरी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कश्मीर के पहलगाम बायसरन घाटी में दहशतगर्दों ने मासूमों का किया कत्लेआम

आपदा में अवसर पाकिस्तान को यूनाइटेड स्टेट आफ ​इंडिया की पेशकश

नए भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष आए, नए उम्मीदें - नई आशंकाएं लाए