नोन नदी को सदानीरा रखने के लिए 1.50 करोड़ रु. मनरेगा से होगे खर्च
- डीएम, सीडीओ रामपुर नरुआ पहुंचकर मनरेगा श्रमिकों संग शुरु कराया काम
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र की प्रमुख नोन नदी जो ककवन, शिवराजपुर और चौबेपुर होते हुए सदर तहसील के बिठूर में गंगा नदी में मिलती है उसे सदानीरा बनाए रखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी की कार्ययोजना के तहत पुर्नजीवित और प्राकृतिक सौदर्य के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए शिवराजपुर क्षेत्र के कई गांवों में नदी की मनरेगा योजना के द्वारा खुदाई की जाएगी। डीएम, सीडीओ और विधायक बिल्हौर व शिवराजपुर ब्लाक प्रमुख ने पूजा अर्चना कर नाेन नदी पुर्नोद्धार हेतु हवन-पूजन कर काम शुरू कराया है।
शनिवार को बिल्हौर विधायक मोहित उर्फ राहुल बच्चा सोनकर, डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह व सीडीओ दीक्षा जैन ने रामपुर नरुआ गांव के समीप नोन नदी के पुर्नोद्धार अभियान का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद सभी ने कन्हैया ताल का स्थलीय निरीक्षण कर पर्यटन की संभावनाओं को भी परखा। डीएम ने इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को बताया कि नोन नदी की साफ-सफाई में बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। इस कार्य में लगभग 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे और नदी के पानी से 25 हजार एकड़ जमीन सिंचित होने पर 65 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। इस दौरान पीडी पीएन दीक्षित बीडीओ बलराम कुमार, वीडीओ अंजली पाण्डेय, प्रधान छविराम यादव, आदर्श मिश्रा, रंजीत यादव, कंचन राणा आदि मौजूद रहे।
------
इन गांवों को होगा सीधा लाभ
नोन नदी खोदाई से शिवराजपुर, रामपुर नरुआ, नदिहा बुजुर्ग, कुंवरपुर कुकरी, गोडरा, लक्ष्मनपुर, रामपुर सखरेज, बखरिया, नागा नेवादा, बाकरगंज टकटौली, गौरी अभयपुर, कासामऊ, जगतपुर कुर्मीखेड़ा खुर्द, जगदीशपुर, करियनपुरवा, गुरैनी हिंदूपुर, ईशेपुर, नेवदा हरिराय, सैलाहा, गोपालपुर से दाहरुप्रपु, मरियानी, जरारी, नोनहा नरसिंगपुर, नोनहा कलां, पिपरी, गौरैया, प्रेमपुर, बदनपुर, मरखरा, मकरंदपुर, शिवराजपुर, चौबेपुर कलां, पुरागनू अमिलिहा, भिखारीपुर, बूझनपुर, जिंदापुरवा, गदेवा, महाराजपुर, रिक्खीपुरवा, इंदलपुर सहित सदर तहसील के कल्याणपुर की पैगूपुर बांगर, हिंगूपुर बांगर, बरहट कछार, बरहट बांगर, शिवदीनपुरवा, हिंदूपुर, रमेल नगर, बैकुंठपुर व लवकुश नगर के किसानों को लाभ होगा।
----------------
खास बिंदु
• 48.85 किमी लंबी है गंगा की सहायक नून नदी।
• 16 किमी क्षेत्र में नदी में खोदाई का काम होगा
• 70 सेंटीमीटर अभी औसतन गहराई है सूखे क्षेत्र में
• 1.59 लाख रुपये का खर्च होगा नदी पुनरोद्धार में।
• 67.200 दिन मनरेगा के तहत श्रमिकों को मिलेगा रोजगार
10 श्रमिक कम से कम प्रतिदिन काम में लगाए जाएंगे
• 6 मीटर औसतन गहराई रखी जाएगी, कहीं चार, कुछ जगह छह व कुछ आत मीटर गहरी
ये करेंगे निगरानी
3 खंड विकास अधिकारी शिवराजपुर, चौबेपुर व कल्याणपुर।
3 प्रबंधकीय दायित्व संभालने वाले कर्मचारी
13 तकनीकी सहायक तीनों ब्लाक क्षेत्रों में लगे

.jpeg)

.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)


टिप्पणियाँ