गंगा तट पर 7,210 दिनों से अनवरत भोले बाबा का महारुद्राभिषेक
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर के शिवराजपुर के बहरामपुर गांव निवासी शिवभक्त पं0 गोपीकृष्ण अग्निहोत्री शिवरात्रि की भांति बीते 7,210 दिनों से अनवरत खेरेश्वर गंगा तट पर प्राचीन महाकालेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोले नाथ का नियमित महारुद्राभिषेक कर रहे हैं। सर्दी,गर्मी, बरसात सहित नाते-रिश्तेदारी की परवाह किए बगैर गोपीकृष्ण आशुतोष भगवान को पूरी तरह समर्पित हैं उनका दावा है कि भोलेबाबा की कृपा उन पर बरस रही है, आज तक वह उनकी पूजा अर्चना में कोई बाधा नहीं पड़ी, जब तक शरीर में जान है वह लगातार भोले बाबा का महारुद्राभिषेक अच्छे से अच्छे ढंग से करते रहेंगे। ''भक्त गोपीकृष्ण 3 जून 2002 से भगवान शिव की अनवरत स्तुति'' वाराणसी के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से व्याकरणाचार्य, साहित्याचार्य और वेदाचार्य की शिक्षा लेकन आचार्य बने शिवराजपुर बहरामपुर के पं0 गोपीकृष्ण अग्निहोत्री की भगवान भोले नाथ में अटूट श्रद्घा है। गोपीकृष्ण ने बताया कि विक्रम संवत 2059 की ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी यानि 3 जून 2002 से वह खेरेश्वर गंगा तट स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में गंगा स्नान के उपरांत अनवरत...