गंगा तट पर 7,210 दिनों से अनवरत भोले बाबा का महारुद्राभिषेक
राहुल त्रिपाठी
बिल्हौर के शिवराजपुर के बहरामपुर गांव निवासी शिवभक्त पं0 गोपीकृष्ण अग्निहोत्री शिवरात्रि की भांति बीते 7,210 दिनों से अनवरत खेरेश्वर गंगा तट पर प्राचीन महाकालेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोले नाथ का नियमित महारुद्राभिषेक कर रहे हैं। सर्दी,गर्मी, बरसात सहित नाते-रिश्तेदारी की परवाह किए बगैर गोपीकृष्ण आशुतोष भगवान को पूरी तरह समर्पित हैं उनका दावा है कि भोलेबाबा की कृपा उन पर बरस रही है, आज तक वह उनकी पूजा अर्चना में कोई बाधा नहीं पड़ी, जब तक शरीर में जान है वह लगातार भोले बाबा का महारुद्राभिषेक अच्छे से अच्छे ढंग से करते रहेंगे।
''भक्त गोपीकृष्ण 3 जून 2002 से भगवान शिव की अनवरत स्तुति''
वाराणसी के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से व्याकरणाचार्य, साहित्याचार्य और वेदाचार्य की शिक्षा लेकन आचार्य बने शिवराजपुर बहरामपुर के पं0 गोपीकृष्ण अग्निहोत्री की भगवान भोले नाथ में अटूट श्रद्घा है। गोपीकृष्ण ने बताया कि विक्रम संवत 2059 की ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी यानि 3 जून 2002 से वह खेरेश्वर गंगा तट स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में गंगा स्नान के उपरांत अनवरत बाबा भोले नाथ का महारुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
''गंगा स्नान के बाद पुराणों के मुताबिक करते नियमित महारुद्राभिषेक''
रुद्राअभिषेक के ठीक एक वर्ष बाद उनकी विवाह हुआ था, विवाह के दिन भी उन्होंने भोले बाबा का श्रृंगार और रुद्राभिषेक किया। बाबा के महारुद्राभिषेक में रोजान मुझे 5 घंटे का समय लगता हैं। इसमें गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, मेवा, वस्त्र, जनेऊ, रोली, अक्षत, गुलाल, चंदन, इत्र, भस्म, चावल, फल, फूल, तुलसी, बेलपत्र, लौंग, इलायची, मिष्ठान, भांग, धतूरा, सोने-चांदी के पात्र, दक्षिणा आदि की जरूरत होती है, मैं बाबा भोले की पूजा अर्चना को मैं अपनी नौकरी मानता हूं, जो पूरे जीवन करता रहूंगा।
''खेरेश्वर गंगा तट पर महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के भक्त की अनूठी नौकरी''
------------------------------------------------------------------------------------------------------------
उत्तर प्रदेश की हिंदी खबर और फोटो कानपुर की हिंदी खबर और फोटो बिल्हौर, ककवन, शिवराजपुर और चौबेपुर की हिंदी खबर और फोटो बिकरू गांव में विकास दुबे का पुलिस हत्याकांड से जुड़ी पूरी सच्चाई With ground report of Rahul Tripathi Bilhaur Kakavan Tehsil Bilhaur Bilhaur Inter College, Baba College, Indus College, Kakwan Road, post ofice GT Road, Bela Road, Shivrajpur-Shivli Road, Agra-Lucknow Expressway Lower Ganga Canal Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan BJP, BSP Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan SP, Congress SDM Bilhaur Tehsildar Bilhaur Amar Ujala, Dainik Jagran, Hindustan, Sahara, Independent India, today Municipality Bilhaur Nagar Panchayat Shivrajpur Development Blocks Kakwan, Bilhaur, Shivrajpur and Chaubepur राहुल त्रिपाठी की ग्राउंड रिपोर्ट के साथ
टिप्पणियाँ