संगठन का विस्तार ही मनभेद और बिखराव


संगठन का विस्तार ही मनभेद और बिखराव
राहुल त्रिपाठी
लोकतंत्र व सामाजिक तानेबाने में किसी संगठन, पार्टी, कुनबा, दल, संघ आदि की गहरी पकड़ होती है। लेकिन संगठन और दल का जैसे-जैसे विस्तार होता होता उसके पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वाकांक्षा बढ़ती जाती है। इसी कारण एक निश्चित उपलब्धी हासिल करने के बाद संगठन का ग्राफ नीचे आने लगता है। संगठन के पदाधिकारियों के आपसी सुर विरोधी होने लगते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में दलों की महती भूमिका होती है, 1950 के पहले और बाद में बड़ी संख्या में राजनैतिक ही नहीं बल्कि अराजनैतिक दल, पार्टी, संघों का जन्म हुआ उनका विस्तार भी दिनदूनी चार चैगुनी गति से हुआ, लेकिन जितनी तेजी से ऐसे संगठनों से लोग जुड़े उतने ही तेजी से उसका पतन भी जारी हो गया। इस मसले को ऐसे भी समझ सकते हैं जैसे चार लोगों ने हमारा दल नाम से पार्टी का गठन किया, उक्त चारों ने कड़ी मेहनत कर जिला, मंडल, प्रदेश में दल की सक्रियता बढ़ाने के लिए काम किया, किसी भी संगठन का पूर्णतः सफल बनाने में औसतन 10 से 20 वर्ष का समय लगता, समय गुजरने से संगठन की लोकप्रियता से दल में रोज नए लोग जुड़ते गए। दल में नए लोग भी संगठन के लिए पारंपरिक ढंग से काम शुरू करते हैं और उसका विस्तार होता जाता है। नई-नई सोच भी समय-समय पर संगठन या पार्टी के लिए नई मुसीबत खड़ी करते हैं। मानव व्यवहार है कि एक निश्चित उपलब्धी के बाद वह स्वयं को सर्वोपरि की श्रेणी में महसूस कर महत्वाकांक्षी काम न होने पर विरोधी सुर अख्तियार कर लेता है, संगठन में सामूहिक लाभ व हानि का गणित होता है इसलिए संगठन के सदस्यों, पदाधिकारियों और  फालोवर के मन में यही महत्वाकांक्षा पूरे बिखराव की वजह होती है। देश-दुनिया में सभी संगठनों के कई किस्ते इतिहास में दर्ज है।

--------------------------------------------------------------------------------------------------------
Expand the organization and scatter the Mnbed
Rahul Tripathi
Democracy and the social fabric of an organization, party, kin, group, association, etc. There is a deep hold. But the organization and the team would expand as its office-bearers and members of ambition increases. Having achieved a certain achievement of the organization therefore seems to come down graph. Organization of mutual security officials seem to be anti. There is an important role of political parties in a democratic system, before and after 1950, but also a large number of political, apolitical party, party, unions, was born four Caguni Dinduni speed up their expansion, but as fast as those of such organizations continued rapid collapse was equally involved. Four people who can understand the matter as our team name was formed from the party, the four hard District, Division, worked to increase activity in the State party, in any organization wholly successful it takes on average 10 to 20 years, the popularity of the organization over time, new ones added daily to the team. The new people in the team for the organization and expands the traditional function is to start. New thinking from time to time to create a new problem for an organization or party. Human behavior after a certain achievement in the category of paramount feeling ambitious work he is not taking anti takes note, in the organization of collective benefit and loss calculations, hence the organization's members, functionaries and mind Falovr that is the ambition of the scatter. All organizations in the country and the world many Kiste is recorded in history.
Amar Ujala, bilhaur Kanpur

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कश्मीर के पहलगाम बायसरन घाटी में दहशतगर्दों ने मासूमों का किया कत्लेआम

आपदा में अवसर पाकिस्तान को यूनाइटेड स्टेट आफ ​इंडिया की पेशकश

नए भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष आए, नए उम्मीदें - नई आशंकाएं लाए