Champawat is a district of Uttarakhand उत्तराखंड के एतिहासिक स्थलों में एक चंपावत

उत्तराखंड के एतिहासिक स्थलों में एक चंपावत
 राहुल त्रिपाठी की ग्राउंड रिपोर्ट
चंपावत उत्तरांखंड का एक जिला है। चंपावत जिला अपने आकर्षक मंदिरों और खूबसूरत वास्तुशिल्प के लिए में प्रसिद्ध है। जनपद में पहाड़ों व मैदानों के बीच से होकर बहती नदियां अद्भुत छटा बिखेरती हैं। चंपावत वन्यजीव, प्राकृतिक पर्यटन, देशाटन, वनस्पति और प्राकृतिक सुंदरता से ओत-प्रोत स्थान है।
चम्पावत को कुमाऊं की उत्पत्ति का नगर माना जाता है। कला, संस्कृति, रहन-सहन और विभिन्न सरोकार यहां पुष्पित व पल्लवित हुए। सातवीं सदी के आसपास खेतीखान के निकट शोनितपुर के कत्यूरी राजा ने अपनी पुत्री चम्पा का विवाह कर इस इलाके को अपने दामाद सोमचंद को सौंपा था। झूसी इलाहाबाद से आए चंदवंशीय राजाओं ने इसे अपनी राजधानी बनाया और यहां से पूरे कुमाऊं गढ़वाल सहित तराई भावर तक अपने साम्राज्य का विस्तार किया। इस दौरान उन्होंने चम्पावत के ईद-गिर्द कई निर्माण कराए। जिनमें राजा सोमचंद ने सातवीं सदी के आस-पास बालेश्वर मंदिर समूह का निर्माण कराया। खुजराहो शैली में बालेश्वर मंदिर समूह का निर्माण हुआ है। पत्थरों में तराशी गई विभिन्न मूर्तियों के साथ ही क्रीडारत 64 योगनियों की मूर्ति कलाकारों ने बेहद खूबसूरती से उकेरी है। इस मंदिर समूह में आधा दर्जन से ज्यादा शिवलिंग स्थापित हैं। मुख्य शिवलिंग स्फुटिक का है। जो अपनी चमत्कारिक शक्ति के लिए आस्था का केन्द्र बना हुआ है। इसके अलावा मंदिर में काल भैरव, चंपा देवी आदि की मूर्तियां भी स्थापित हैं। वर्तमान में संरक्षण के अभाव में मंदिर जीर्ण-शीर्ण हो रहा है। बावजूद इसके यहां वर्ष श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है और सावन के महीने में तो विशेषकर सोमवार को सैकड़ों भक्तों की भीड़ सुबह से ही जुट जाती है। मान्यता है कि शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से निरूसंतान दंपती को संतान की प्राप्ति होती है।













चंपावत समुद्र तल से 1,615 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चंपावत कई सालों तक कुंमाऊं के शासकों की राजधानी रहा है। चांद शासकों के किले के अवशेष आज भी चंपावत में मिलते हैं।
मुख्य आकर्षण
बालेश्रवर मंदिर
बालेश्वर महादेव मंदिर

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण चांद शासन ने करवाया था। इस मंदिर की वास्तुकला काफी सुंदर है। ऐसा माना जाता है कि बालेश्रवर मंदिर का निर्माण 10-12 ईसवीं शताब्दी में हुआ था।
शानि देवता मंदिर
यह मंदिर चंपावत जिले के मौराड़ी गॉव में स्थित है, जो कि चंपावत से आगे बनलेख के समीप में ही है। यह मनोकामना मंदिर है, इस मंदिर में आकर भक्तजन अपनी मनोकामना वक्त करते हैँ और उनकी मनोकामना अवश्य पुर्ण होती है। यह मंदिर अति रमणीय है तथा इस मंदिर का परिसर अति सुन्दर है। आप भी आकर पुण्य कमायें। यहॉ के पुजारी श्री घनश्याम जोशी जी सदा देव पर्वोँ में यहॉ आकर भक्तोँ का मनोबल बढ़ाते हैं।
नागनाथ मंदिर
इस मंदिर में की गई वास्तुकला काफी खूबसूरत है। यह कुंमाऊं के पुराने मंदिरों में से एक है।
मीठा-रीठा साहिब
यह सिक्खों के प्रमुख धार्मिक स्थानों में से एक है। यह स्थान चम्पावत से 72 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि सिक्खों के प्रथम गुरू, गुरू नानक जी यहां पर आए थे। यह गुरूद्वारा जहां पर स्थित है वहां लोदिया और रतिया नदियों का संगम होता है। गुरूद्वार परिसर पर रीठे के कई वृक्ष लगे हुए है। ऐसा माना जाता है कि गुरू के स्पर्श से रीठा मीठा हो जाता है। गुरूद्वारा के साथ में ही धीरनाथ मंदिर भी है। बैसाख पूर्णिमा के अवसर पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है।
पूर्णनागिरी मंदिर
यह पवित्र मंदिर पूर्णनागिरी पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर टनकपुर से 20 किलोमीटर और चम्पावत जिला मुख्यालय से 92 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पूरे देश से काफी संख्या में भक्तगण इस मंदिर में आते हैं। इस मंदिर में सबसे अधिक भीड़ चैत्र नवरात्रों (मार्च-अप्रैल) में होती है। यहां से काली नदी भी प्रवाहित होती है जिसे शारदा के नाम से जाना जाता है।
श्यामलातल
यह जगह चम्पावत से 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके साथ ही यह स्थान स्वामी विवेकानन्द आश्रम के लिए भी प्रसिद्ध है जो कि खूबसूरत श्यामातल झील के तट पर स्थित है। इस झील का पानी नीले रंग का है। यह झील 1.5 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है। इसके अलावा यहां लगने वाला झूला मेला भी काफी प्रसिद्ध है।
पंचेश्रवर
यह स्थान नेपाल सीमा के समीप स्थित है। इस जगह पर काली और सरयू नदियां आपस में मिलती है। पंचेश्रवर भगवान शिव के मंदिर के लिए अत्यंत प्रसिद्ध है। काफी संख्या में भक्तगण यहां लगने वाले मेलों के दौरान आते हैं। और इन नदियों में डूबकी लगाते हैं।
देवीधुरा
यह जगह चम्पावत से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह खूबसूरत जगह वराही मंदिर के नाम से जानी जाती है। यहां बगवाल के अवसर पर दो समूह आपस में एक दूसरे पर पत्थर फेकते हैं। यह अनोखी परम्परा रक्षा बन्धन के अवसर की जाती है।
लोहाघाट
यह ऐतिहासिक शहर चम्पावत से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान लोहावती नदी के तट पर स्थित है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यह स्थान गर्मियों के दौरान यहां लगने वाले बुरास के फूलों के लिए भी प्रसिद्ध है।
अब्बोट माउंट
अब्बोट माउंट बहुत ही खूबसूरत जगह है। इस स्थान पर ब्रिटिश काल के कई बंगले मौजूद है। यह खूबसूरत जगह लोहाघाट से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा यह जगह 2001 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
------
Rahul Tripathi
Champawat is a district of Uttarakhand. Champawat district is famous for its charming temples and beautiful architecture. In the district, the rivers flowing through the hills and plains are spreading amazing shades. Champawat is the place to live with wildlife, natural tourism, country, vegetation and natural beauty.Champawat is considered to be the city of origin of Kumaon. Art, culture, living and various concerns have flowered and flourished here. Around the seventh century, Katyuri Raja of Shonitpur, near the farming house, married his daughter Champa and assigned the area to his son-in-law Somchand. The Chandavanshi kings from Jhusi Allahabad made it their capital, and from here the whole of Kumaon Garhwal including the Terai Bhavar expanded their empire. During this, he made several constructions around Champawat's Eid. In which King Somchand constructed the Baleshwar temple group around the seventh century. The Baleshwar temple group has been built in Khajaraho style. Along with various statues consisting of stones, statues of 64 Yogis have been beautifully decorated by the artist. There are more than half a dozen Shivlinga established in this temple group. The main Shivling is of the crystalline. Which has become the center of faith for his miraculous power. Apart from this, statues of Kalya Bhairav, Champa Devi etc. are also established in the temple. In the absence of protection, the temple is getting dilapidated. In spite of this, devotees of Lord Vishnu are worshiping the year, and hundreds of devotees gather in the month of Savan, especially on Monday, from morning till morning. It is believed that by burning rituals on Shivling, the child receives the child from the rarest couple.Champawat is situated at an altitude of 1,615 meters above sea level. Champawat has been the capital of the Kumaon rulers for many years. Remains of the fort of the chaad rulers are still found in Champawat.

Highlights
Baleshwar Mahadev Templethis temple is dedicated to Lord Shiva. This temple was built by the Chand rule. The architecture of this temple is quite beautiful. It is believed that the temple of Baleshwar was constructed in the 10-12th century.


Shanu Deity TempleThis temple is located in the Moradayi Gov of Champawat district, which is just next to Champaner, next to the scripture. This is the Manokkamana Temple, the devotees make fun of their devotees when they come to this temple and their desires are definitely fulfilled. This temple is very delightful and this temple complex is very beautiful. You also come and earn virtue. The devotees of Shri Jawaharlal Nehru, Shri Ganeshyam Joshi Ji, come here to worship God's devotees. 

Nagnath TempleThe architecture made in this temple is quite beautiful. It is one of the old temples of Kumaon.
Mitha-ritha sahibIt is one of the main religious places of the Sikhs. This place is located at a distance of 72 kilometers from Champawat. It is said that Guru Nanak, the first guru of the Sikhs, came here. Where the Gurudwara is situated, there is a confluence of Lodiya and Ratiya rivers. Many trees of Retha are engaged on the Gurudwar complex. It is believed that sweetness becomes sweet with the touch of a guru. There is also Dhiranath temple with the Gurudwara. A fair is organized here on the occasion of Baisakh Poornima.Purnanagiri TempleThis holy temple is situated on the full moon hill. This temple is situated 20 kilometers from Tanakpur and 92 km from Champawat district headquarters. A large number of devotees from all over the country come to this temple. The most crowded Chaitra in this temple is in Navaratri (March-April). From here the Kali river flows, which is known as Sharda.

ShyamatalThis place is located 56 kilometers from Champawat. Along with this, this place is also famous for the Swami Vivekanand Ashram, which is situated on the banks of the beautiful Shyamatal Lake. The water of this lake is blue. This lake extends up to 1.5 square kilometers. Apart from this, the Jhulla Mela, which is located here, is also quite famous. 

PancheshwarThis place is located near the Nepal border. Black and Saryu rivers get together in this place. Pancheshwara is very famous for Lord Shiva's temple. A large number of devotees come during the festivals. And immerse them in these rivers. 
GoddessThis place is located 45 kilometers away from Champawat. This beautiful place is known as Varahi Temple. Here, on the occasion of Bagwal, two groups throw stones at each other. This unique tradition is organized to secure defense. 
LohghatThis historic town is located 14 kilometers from Champawat. This place is situated on the banks of the river Lohavati. This place is also famous for its natural beauty. Apart from this, this place is also famous for the evil flowers that appear here during the summer. 
Abbott MountAbbott Mount is a very beautiful place. This place has many British colonial bungalows. This beautiful place is located 11 kilometers from Lohaghat. Apart from this, the place is located at the height of 2001 meters.
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कश्मीर के पहलगाम बायसरन घाटी में दहशतगर्दों ने मासूमों का किया कत्लेआम

आपदा में अवसर पाकिस्तान को यूनाइटेड स्टेट आफ ​इंडिया की पेशकश

नए भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष आए, नए उम्मीदें - नई आशंकाएं लाए