बिल्हौर की प्रमुख खबरें राहुल त्रिपाठी के साथ
- बारिश के कारण लखनऊ-इटावा राजमार्ग का ट्रैफिक बाधित - हजारों लोगों को चौबेपुर बेला मार्ग और मकनपुर आइमा मार्ग से जाने को मजबूर अमर उजाला ब्यूरो ककवन(बिल्हौर)। क्षेत्र से गुजरे लखनऊ-इटावा राजमार्ग के प्रमुख पांडु नदी पुल भारी बारिश के कारण २४ घंटे से पूरी तरह बंद है। ककवन पुलिस ने उक्त पुल से सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर सुरक्षा के मद्देनजर रोक लगा रखी है। वहीं लोक निर्माण विभाग के द्वारा बारिश के कारण शनिवार दोपहर मरम्मत का काम शुरू हो सका, लेकिन शाम तीन बजे से फिर तेज बारिश होने से मिट्टी और पत्थर डालने का कार्य पूर्ण नहीं हो सका। भारी बारिश से क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग ही नहीं बल्कि राजमांर्गों और उनके उपगामी पुलों में भी कटान होने से आवागमन पर प्रभाव पडऩे लगा है। मालूम रहे कि लखनऊ-इटावा मार्ग पर ३१ अगस्त की शाम करीब चार बजे तेज बारिश के बाद पांडु नदी में उफान के बाद पुल के उत्तरी छोर का काफी बड़ा हिस्सा धस गया। सड़क धस जाने और दुर्घटना के मद्देनजर राहगीरों ने मामले की खबर ककवन पुलिस को दी थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए बस, ट्रक, क...