बिल्हौर की प्रमुख खबरें राहुल त्रिपाठी के साथ
- बारिश के कारण लखनऊ-इटावा राजमार्ग का ट्रैफिक बाधित
- हजारों लोगों को चौबेपुर बेला मार्ग और मकनपुर आइमा मार्ग से जाने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
ककवन(बिल्हौर)। क्षेत्र से गुजरे लखनऊ-इटावा राजमार्ग के प्रमुख पांडु नदी पुल भारी बारिश के कारण २४ घंटे से पूरी तरह बंद है। ककवन पुलिस ने उक्त पुल से सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर सुरक्षा के मद्देनजर रोक लगा रखी है। वहीं लोक निर्माण विभाग के द्वारा बारिश के कारण शनिवार दोपहर मरम्मत का काम शुरू हो सका, लेकिन शाम तीन बजे से फिर तेज बारिश होने से मिट्टी और पत्थर डालने का कार्य पूर्ण नहीं हो सका।
भारी बारिश से क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग ही नहीं बल्कि राजमांर्गों और उनके उपगामी पुलों में भी कटान होने से आवागमन पर प्रभाव पडऩे लगा है। मालूम रहे कि लखनऊ-इटावा मार्ग पर ३१ अगस्त की शाम करीब चार बजे तेज बारिश के बाद पांडु नदी में उफान के बाद पुल के उत्तरी छोर का काफी बड़ा हिस्सा धस गया। सड़क धस जाने और दुर्घटना के मद्देनजर राहगीरों ने मामले की खबर ककवन पुलिस को दी थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए बस, ट्रक, कार, बाइक, ट्रैक्टर सहित सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद पुल को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के लिए मामले की सूचना उप जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग को दी गई थी, लेकिन शनिवार को सुबह बारिश होने के कारण पीडब्लूडी की मरम्मत टीम दोपहर बाद पहुंच सकी, जब तक टीम के द्वारा काम शुरू किया जाता तब तक फिर से तेज बारिश शुरू हो गई। करीब २४ घंटे गुजर जाने के बाद भी मार्ग शुरू न हो पाने से हजारों लोगों क ो मकनपुर और चौबेपुर-बेला मार्ग से होते हुए गंतव्य को आना जाना पड़ रहा है।
----------------
जिम्मेदार बोले-
मैंने आज ही ज्वाइन किया है, मुझे लखनऊ-इटावा राजमार्ग के पांडु नदी पुल के क्षतिग्रस्त होने की कोई जानकारी नहीं है, यदि २४ घंटे से राजमार्ग का ट्रैफिक रुका हुआ है तो मैं जल्द ही आलाधिकारियों को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई का प्रयास करता हूं।
हिमांशू गुप्ता, उप जिलाधिकारी, बिल्हौर
अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो ट्रक और एक कार पलटी
बिल्हौर। क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में जीटी रोड किनारे दो लोडेड ट्रक पलट गए। पहली घटना राजेपुर गुमटी के आगे कोल्ड स्टोरेज के समीप हुई जहां कानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक फुटपाथ पर पलट गया। दुर्घटना में चालक धर्मेंद्र और क्लीनर डब्बू को मामूली चोटें आईं। इसी तरह क्षेत्र के बकोठी खलाव में भी एक तेज रफतार ट्रक पलट गया, जिसके चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए।
बिल्हौर विधायक ने एसडीएम के साथ सीएचसी का किया निरीक्षण
- एक डाक्टर- फार्मासिस्ट के अलावा बड़ी संख्या में स्टाफ मिला गायब
- सीएचसी प्रभारी निरीक्षण शुरू होने के काफी देर बाद पहुंचे अस्पताल
- एसडीएम ने कलेक्ट्रेट तो विधायक ने शासन को भेज लापरवाह स्टाप की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर। गरीबों को सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जा रहीं स्वास्थ्य सेवाएं भली प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिल से इसके लिए क्षेत्रीय विधायक और एसडीएम बिल्हौर ने अस्पताल को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी में कई प्रकार की अनियमितताएं पाकर विधायक और एसडीएम सन्न रह गए।
शनिवार सुबह करीब १०:२० बजे क्षेत्रीय भाजपा विधायक भगवती प्रसाद और एसडीएम बिल्हौर हिमांशू गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य के निरीक्षण के लिए पहुंचे। विधायक सबसे पहले ओपीडी पहुंचे जहां डा० गणेश प्रसाद मरीजों की चिकित्सकीय करते मिले इसके अलावा फार्मासिस्ट बृजेंद्र गुप्ता और चिकित्सकीय स्टाप भानू सिंह, मंजू राठौर भी कार्यरत मिले। इसके बाद जब विधायक और एसडीएम सीएचसी प्रभारी के कार्यालय पहुंचे तो वह नदारत मिले अस्पताल में मौजूद कर्मियों की सूचना पर सीएचसी प्रभारी निरीक्षण शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे बाउ ११:४५ बजे अस्पताल पहुंच सके। इसके बाद सीएचसी प्रभारी डा० अरविंद भूषण के साथ विधायक व एसडीएम ने कई प्रकार के अभिलेख मांगे लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सके। निरीक्षण में पाया गया कि ओपीडी में डा० शैफ भी ड्यूटी से गायब मिले, जबकि मैटरनिटी विंग में तैनात महिला डा० शैलजा और डा० प्रीती सचान भी गायब मिलीं। एक्स-रे मशीन खराब मिली और एक्स-रे तकनीशियन भी गायब मिला। सीएचसी का औषधि भंडार बंद मिला। मजे की बात यह रही कि तैनात कर्मियों ने समय से ड्यूटी न आना पड़े इसके लिए बायोमैट्रिक डिवाइस में भी हेरफेर कर दिया जब विधायक और एसडीएम ने बायो मैट्रिक हाजिरी मांगी तो सीएचसी प्रभारी वह भी नहीं दिखा सके। विधायक के निरीक्षण के लिए सीएचसी आने की सूचना पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए और कुछ कर्मियों के द्वारा शराब पीने, विविध प्रकार के प्रमाण पत्र के नाम पर सुविधा शुल्क लेने जैसे कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए, लेकिन जब उनसे प्रमाण मांगा गया तो वह कुछ नहीं बता सके।
-----------------------------------
जिम्मेदार बोले
तहसील मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जब सीएचसी प्रभारी ही विलंब से आते हैं तो अन्य स्टाप की कार्यशैली को भली प्रकार समझा जा सकता है। उपचार के लिए आए कई ग्रामीणों ने बताया कि खुजली में लगाए जाने ट्यूब कई प्रकार के त्वचा में लगाए जाने वाले पाउडर आदि भी नहीं हैं। इससे मरीजों को मजबूरन निजी मेडिकल स्टोर से दवा लेनी पड़ रही है। लापरवाह डाक्टरों और चिकित्सकीय स्टाफ की सूची तैयार कर शासन को भेजी गई है, जल्द ही कार्रवाई भी होगी।
भगवती प्रसाद, बिल्हौर विधायक
----------------------------
निरीक्षण में सीएचसी बिल्हौर में कई प्रकार की खामियां मिली हैं, पूरी रिपोर्ट तैयारकर कलेक्ट्रेट भेजी गई है, ड्यूटी के बाद भी कई चिकित्सकीय कर्मी गायब मिले हैं।
हिमांशू गुप्ता, एसडीएम बिल्हौर
कोर्ट के आदेश के बाद मारपीट की रिपोर्ट
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी रमाकांती पत्नी ओमप्रकाश ने गांव के ही
सुनील, संजय, पिंकू पुत्रगण अनिल और मुन्नी पर पुरानी खुन्नस में २५ जून १८ को मारपीट करने और बेजइज्जत करने की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश में कोतवाली पुलस में दर्ज कराई है। रमाकांती के मुताबिक घटना के बाद मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी जिससे झगड़ा करने वाले लोगों के हौसले बुलंद थे।
सहायक शिक्षा निदेशक अरौल पहुंचे
बिल्हौर। क्षेत्र के अरौल कसबा स्थित नेहरू इंटर कालेज में शनिवार को सहायक शिक्षा निदेशक जयकरन वर्मा पहुंचे। सहायक शिक्षा निदेशक ने कालेज की स्वच्छता, शिक्षा गुणवत्ता, प्रयोगात्मक शिक्षा सहित कई प्रकार के अभिलेखों की जांच पड़ताल की। इसके बाद सहायक शिक्षा निदेशक ने विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया और कालेज के होनहार छात्र-छात्राओं को स्मृति चिंह देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य पीपी श्रीवास, राधेश्याम कटियार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
भारी बारिश से आमजन-जीवन हुआ पानी-पानी
- चौबीस घंटे में दो बार हुई भारी वर्षा से जगह-जगह हुआ जलभराव
- मतलबपुर जुलाहा, मोहद्दीनपुर, संती मार्ग क ई स्थानों पर कटा
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र में २४ घंटे से लगातार रुक-रुक कर भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बीते वर्षों के सापेक्ष इस बार काफी अधिक बारिश होने से आमजन-जीवन प्रभावित है। वहीं सर्वाधिक दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग और चकमार्ग जलमग्र हो जाने, पुलिया टूट जाने और विद्युती सप्लाई बाधित हो जाने से लोगों परेशानी हो रही है।
शुक्रवार की तरह शनिवार को भी क्षेत्र में कई घंटों तक भीषण बारिश हुई। इससे जीटी रोड, मकनपुर रोड, चौबेपुर-बेला मार्ग, उत्तरीपुरा-नदीहा मार्ग सहित क्षेत्र के दर्जनों सड़कों पर जलभराव से वाहन सवारों और पैदल यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ीं। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट के मकनपुर अंडरपास में दूसरे दिन बारिश के बाद ओर अधिक पानी भर जाने से लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक से निकलते रहे। इसी मकनपुर मार्ग की चौखंडी के समीप बनी पुलिया टूट जाने से सड़क का यातायात प्रभावित रहा। भारी बारिश से मोहद्दीनपुर मार्ग, सैबसू मार्ग, अकबरपुर सेंग मार्ग पर भर भी कईस्थानों पर कटान हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हुई। तेज बारिश के कारण मक्का और धान की फसलों में गांठ तक पानी भर गया। बारिश केचलते बिल्हौर सहित मकनपुर, अरौल, उत्तरीपुरा, शिवराजपुर और ककवन में बिजली आपूॢत भी बाधित रही। जबकि जन्माष्टमी पर्व पर सड़कों पर सजी दुकानों संचालक दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते रहे, लेकिन बारिश के कारण बाजार में ग्राहकों का टोटा रहा।
ककवन में लखनऊ-इटावा के टूटे पांडू नदी का यातायात शुरू
- ४८ घंटे बाद शुरू हो सका लखनऊ-इटावा राजमार्ग
- झमाझम बारिश के बीच चलता रहा मरम्मत का काम
- पांडु नदी में बारिश के कारण लगातार बढ़ रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
ककवन (बिल्हौर)। प्रदेश की राजधानी को जोडऩे वाले लखनऊ-इटावा राजमार्ग के पांडु नदी का पुल ४८ घंटे पहले ३१ अगस्त को शाम करीब चार बजे तेज बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद ककवन थाना पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर उक्त पुल से सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। पुल टूटने बाद पीडब्लूडी की टीम बीते दो दिनों ने ककवन में डेरा डाले हुई थी, लेकिन बारिश के कारण पुल मरम्मत में दिक्कत आ रही थी, लेकिन पीडब्लूडी के श्रमिकों की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को पांडु नदी पुल के मरम्मत का पूरा कर लिया गया, जिसके बाद मार्ग को आवागमन के लिए पूरी तरह खोल गया है।
लखनऊ, बांगरमऊ-उन्नाव, बिल्हौर-कानपुर नगर, रसूलाबाद-कानपुर देहात होते हुए इटावा तक जाने वाले लखनऊ-इटावा राजमार्ग अब आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। मालूमरहे कि इस मार्ग से कालपी, झांसी, औरैया, बेला, डकोर, शिवली आदि क्षेत्र से बड़ी संख्या में रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन हैं। पांडू नदी पुल में बारिश के कटान के बाद ककवन पुलिस ने उक्त पुल का आवागमन ३१ अगस्त को बंद करा दिया था। तब से उक्त मार्ग से आवागमन करने हजारों लोग काफी परेशान थे। रविवार को लोक निर्माण विभाग के कर्मियों ने बारिश के दौरान ही मरम्मत काम चालू रखा और कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी-ट्रैक्टर आदि के मदद से पांडु नदी पुल पर हुए गहरे गढ्ढे को भरा और इंजीनियरों की द्वारा बारीकी से जांच पड़ताल के बाद आवागमन शुरू कर दिया गया।
-------------------------
इंसेट-१
पांडु नदी उफान पर, कई गांवों में जलभराव की आशंका
बिल्हौर। ककवन से गुजरी पांडु नदी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से विस्तार ले रही है इससे ककवन विकास खंड क्षेत्र सहित शिवराजपुर और कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की हजारों बीघा खेत पूरी तरह जलमग्र हो गए हैं और तो और कई गांवों में पानी चकमांर्गों और संपर्क मांर्गों को डूबों चुका है। पांडु नदी का जलस्तर बढऩे से ककवन ब्लाक मुख्यालय के समीप स्थित कई शिक्षण संस्थानों और मकानों में पानी भरा हुआ है।
गंगा-ईशन में उफान, खेत-खलिहान डूबे, गांव बने टापू
- तहसील क्षेत्र के ५२ गंगा कटरी गांव पानी से घिरे
- बारिश के पानी से मांर्गों की कटान जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के गुजरी गंगा नदी पश्चिमी में हुई बारिश और क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के बाढ़ जैसी स्थित में आ गई है। तहसील क्षेत्र के ५२ गंगा कटरी गांवों के खेत-खलिहान जहां तेज बहाव की जद में हैं वहीं कई गांवों में गंगा नदी का पानी घुसने लगा है। उधर शिवराजपुर-खेरेश्वर गंगा पुल से उन्नाव-लखनऊ मार्ग गंगा नदी की बाढ़ से कटी सड़क के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं इस मार्ग पर बाढ़ के कारण करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने अपने बाढ़ आशंकित गांवों से पलायन कर अस्थाई डेरा डाले हुए हैं।
क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण तहसील से गुजरने वाली सभी नदियों और बरसाती नालों में उफान आई हुई है। क्षेत्र के गंगा कटरी ग्राम पंचायत काजीगंज हसौली, आंकिन, हाशिमपुर, शाहमपुर कोट, संजतीबादशाहपुर, संभियापुर, बोहनार, नानामऊ, गौरी, महिगवां, मोहद्दीनपुर, जैसरमऊ, राढ़ा, गदनपुर आहार, अकबरपुर सेंग, मतलबपुर जुलाहा, राधन, पनका सहित शिवराजपुर और चौबेपुर विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों गांव के खेत पूरी तरह जलमग्र हो गए हैं। सर्वाधिक स्थित उन कटरी गांवों की खराब है जो गंगा नदी के तटों पर बसें हैं।
-------------------------
इंसेट-१
बीएसएनएल सेवाए फेल, अधिकारी को कैसे मिले सूचना
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल की खस्ताहाल सेवाओं का असर पर सरकार अफसरों और आमजनों पर पडऩे लगा है। क्षेत्र मेंगंगा, ईशन, पांडु, नोन और अटक नादिया बारिश के कारण उफान पर हैं, लेकिन एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीओ बिल्हौर, शिवराजपुर, ककवन, चौबेपुर और बिल्हौर के थानाध्यक्षों के बीएसएनएल के मोबाइलों के नेटवर्क कनेक्टविटी न होने से परेशान लोग अपनी परेशानी भी भली प्रकार नहीं बता पा रहे हैं। जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ से बचने के लिए सभी गंगा कटरी गांवों में बाढ़ चौकी खोलने का दावा किया गया है, लेकिन तहसील क्षेत्र के किसी भी बाढ़ आशंकित गांव में अभी तक बाढ़ चौकी में कोई अधिकारी-कर्मी नहीं पहुंचा है।
----------------------------------
इंसेट-२
गंगा कटरी गांव मतलबपुर-अकबरपुर में घुसा पानी
बिल्हौर। क्षेत्र के अकबरपुर सेंग और मतलबपुर जुलाहा गांवों में गंगा के बढ़े जलस्तर से बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए हैं। अकबरपुर सेंग के ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव की गलियां पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। इसके अलावा गांव का प्रमुख संपर्क भी कई जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण ब्लाक, तहसील और पुलिस थाने से उनके ग्रामीणों का संपर्क टूटा हुआ है। गांव में बिजली भी नहीं है ग्रामीण गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से घबराए हुए हैं, लेकिन एसडीएम, तहसीलदार आना तो दूर उनके किसी मातहत तक ने गांव की पल-पल खराब हो रही स्थित की खबर नहीं ली है। रात के करीब सात बज रहे हैं अंधेरे में ग्रामीण अपने बच्चों और पशुओं सुरक्षित स्थानों के लिए जा रहे हैं अब सुबह तक क्या स्थित होती है भगवान ही मालिक है।
---------------------------
इंसेट-३
ईशन का बहाव क्षेत्र बढ़ा, इलियासपुर-मड़ैया गांव में घुसा पानी
बिल्हौर। क्षेत्र के मकनपुर कस्बे से गुजरी ईशन नदी का जलस्तर रविवार को एकाएक उफान पर आ गया। इससे इलियासपुर और मडैया गांव के कई घरों में पानी भर गया। ग्राम प्रधान अयाज हुसैन ने बताया कि ईशन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है ग्राम पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों की मक्का-धान आदि की फसल ईशन की पानी में पूरी तरह डूब गई है। जलभराव और बारिश से गांव के कई मकान भी गिर गए हैं। यदि अब मामूली स्तर पर भी ईशन नदी का पानी बढ़ता है तो गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। अभी तक जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन की ओर से कोई राहत कैंप और अन्य प्रकार की कोई सूचना तक नहीं लेने मौके पर आया है।
नदीहा राजस्व क्षेत्र के दर्जनों गांवों बारिश के पानी से घिरे
- खेत-खलिहान, नाले, तालाब-पोखर जब पानी से लबालब
- बगदरियापुरवा-नदीहा मार्ग का संपर्क मार्ग कटा
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर। बारिश के कारण दूर-दराज गांवों के हालत बिगडऩे लगे हैं। संपर्क मांर्गों पर तेज बहाव से कटान होने से सड़कों पर भी पानी भरा हुआ है। सर्वाधिक दिक्कत नदीहा राजस्व क्षेत्र की है जहां एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट की जमीन सहित इसके आसपास के दर्जनों गांव पानी से घिरे हुए हैं।
क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गांव-गांव जल भराव की स्थितपैदा हो गई है। क्षेत्र के मदारायगुमान ग्राम पंचायत प्रधान सुंदरा देवी के पति अशोक ने बताया कि मदारा, बदननिवादा, खजुरिया निवादा, जरैलापुरवा आदि गांवों के बाहर गांठ तक पानी भरा है उत्तरीपूरा जाने वाले सभी संपर्क मार्ग डूबे हुए हैं लोग पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं अभी तक कोई अधिकारी-कर्मी गांव का मुआयना करने नहीं पहुंचा है गांव मेें बिजली आ रही है। वहीं नदीहा राजस्व क्षेत्र में बारिश के कारण नदीहा धामू, नदीहा खुर्द, नदीहा बुर्जुग, अंबारीहार, सरिगवां, गडऱहा, हरनू, नंदानिवादा, गजफरपुर आदि गांवों में जलभराव की स्थित पैदा हो गई है। क्षेत्र में मक्का की फसल बारिश के कारण पूरी तरह खराब हो गई है जब तक धान की फसल में कई फिट तक पानी भर जाने से सडऩ पैदा हो गई है। बगदरियापुरवा-नदीहा मार्ग बारिश के कारण कट जाने से उक्त गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित है। इसी तरह बिल्हौर विकास खंड क्षेत्र के करुआमऊ गांव में रविवार हुई तेज बारिश के बाद रेनू शर्मा पत्नी श्यामसुंदर शर्मा का मकान गिर गया। मकान गिरन से वह मामूली रूप से घायल हो गई जबकि गृहस्थी का सामान पूरी तरह मलबे में दब गया।
बारिश से सब्जी और धान-मक्का की फसल बर्वादी की कगार पर
- देशी मक्का की फसल हुई चौपट, नहीं आया भुट्टा
- खरपतवार और जलभराव से धान की फसल में उत्पादन कम होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर। बीते करीब एक माह से हो रही बारिश के कारण सभी प्रकार की फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। एक ओर जहां टमाटर, बैगन, मूली, तरोई, लौकी, कुदरू-परवल आदि की फसलों पर विपरीत असर डाला है वहीं पारंपरिक फसलों धान-मक्का को प्रभावित किया है। खेतों में पानी भर जाने से निचले इलाकों की धान की फसल खराब हो चुकी है।
ककवन, विषधन, उठ्ठा, उत्तरीपुरा, नदीहा आदि क्षेत्रों में हजारों बीघा खेतों में बड़ी तादाद में धान की फसल इसबार बारिश के कारण प्रभावित हुई है। धान किसान पातीनिवादा गांव के किसान रामसिंह, दौलतराम ने बताया कि धान में बाली का समय है लेकिन बारिश के लगातार जारी रहने से फसल खराब हो रही है इसतरह उठ्ठा गांव के लवकुश कटियार, दीपू, रोहित, घनश्याम वर्मा आदि ने बताया कि धूप न निकलने और खेतों में पानी भरे रहने से इस बार धान का उत्पादन काफी कम होगा, कई किसानों की धान फसल पानी में डूब जाने से सड़ गई है और कई खेतों की धान पानी भरे रहने से पीली पड़ गई हैं। यहीं हाल मक्का का भी है देशी मक्का बारिश के कारण पूरी तरह चौपट हो गई है जबकि हायब्रिड मक्का पर भी बारिश के कारण भुट्टा नहीं बन पा रहा है। उधर बारिश ने सभी प्रकार की सब्जीफसलों को भी बर्वाद कर दिया है।
जारी रही बारिश, जलभराव से कई इलाकों के हालात और हुए खराब
- बलराम नगर मोहल्ले में एक सैकड़ा से अधिक मकानों में भरा बारिश का पानी
- कच्चे मकान गिरने और सड़कों की कटान से आम लोग बारिश से हैरान
- शिवराजपुर के बर्राजपुर स्टेशन के सामने का इलाका जलमग्र
- उधौनिवादा
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर, उत्तरीपुरा, ककवन, बिल्हौर, अरौल, मकनपुर, विषधन और चौबेपुर के इलाकों में चौथे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। भोर पहर से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। बारिश के कारण जिन इलाकों में जलभराव था वहां और अधिक जलस्तर बढ़ जाने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें हुईं।
सोमवार को भी क्षेत्र में बारिश ने रुकने का नाम नहीं लिया। कई इलाकों में बड़ी बूंदों के साथ कई घंटे तक घनघोर बारिश से जलभराव की स्थित और ज्यादा बढ़ा दिया। क्षेत्र के उत्तरीपुरा कस्बे में बारिश के बाद स्टेशन रोड मोहल्ला के पास स्थित तालाब उफना जाने से कई घरों में जलभराव हो गया। इसी तरह शिवराजपुर में बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के समीप तालाब का पानी ओवरफ्लो हो जाने से बीआरसी कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में बने घर जलमग्र हो गए। यहीं हाल अरौल कसबे में जलभराव का रहा। अरौल बारंडा रोड कई स्थानों पर बारिश के कारण कट गई और कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को पैदल ही पानी से होकर गुजरना पड़ा। उधर उधौ निवादा क्रासिंग के समीप भारी बारिश गांव को जाने वाले मार्ग पर गांठ तक पानी भर गया। इससे ग्रामीणों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ा। बिल्हौर के चंडाली, शिवदत्तापुर भी बारिश के पानी के कारण चारों ओर से घिर गया है जब कि टिकरिया गांव में सांभी झील का पानी ओवरफ्लो होकर अलौलापुर, घिमऊ, धौरसलार, रसूलपुर होते हुए अटक नदी में पहुंच रहा है। बारिश के कारण सर्वाधिक बुरा हाल बिल्हौर के बलराम नगर मोहल्ले का है। एडवोकेट जेपी कुशवाहा ने बताया कि बरसाती नाले पर सीसी रोड बनने और पक्के निर्माण हो जाने से पूरे मोहल्ले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं लोगों ने करीब २० फिट चौड़े नाले का मात्र पांच फिट में ही सीमिति कर दिया है इससे बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है मोहल्ले के सैकड़ों घरों में पानी भरा हुआ है। लालपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सुशील कटियार ने बताया कि बारिश के कारण उनके गांव में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है, पीडि़तों ग्रामीणों को पंचायत भवन, प्राथमिक स्कूलों, उप स्वास्थ्य केंद्रों में ठहराया गया है जल्द ही उक्त सभी को हर संभव दिलाने के लिए आलाधिकारी से अपील की जाएगी।
एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना, कार सवार घायल
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के आगरा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर सोमवार भोर पहर करीब पांच बजे लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे डस्टर कार सवार सौरभ, अंशुमान श्रीवास्तव, जया, जानहवी निवासीगण दिल्ली दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि तेज रफतार कार डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हुई। जिसमें कार सवार चार लोग घायल हुए थे जिनको उपचार के बाद सीएचसी के कारण ने घर भेज दिया।
फेरी विक्रेता से रुपये और सामाने से भरा थैला छीना
- पीडि़त की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने की कार्रवाई
- पुलिस ने एक आरोपी को दबोचकर जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के भगवंतपुर मार्ग पर रविवार रात फेरी लगाकर साइकिल से घर लौट रहे एक आर्टीफेशियल आभूषण विके्रता से दो लोगों ने सामान से भरा थैला छी लिया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई कर एक आरोपी का गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी गोविंद पुत्र हरिशचंद्र दुबे ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह गांव-गांव साइकिल से फेरी लगाकर आर्टीफेशियल आभूषण बिक्री करता है। रविवार रात करीब नौ बजे वह फेरी लगाकर घर लौट रहा था, तभी भगवंतपुर मार्ग पर गौरी लक्खा बंबा के समीप पहले से बैठे क्षेत्र के ततारपुर गांव निवासी सर्वेश और जयसिंह ने उसे रोक लिया। आरोप है कि मारपीट कर उक्त युवकों ने गोविंद की जेब में पड़े १,७०० रुपये और सामान से भरे दो थैले छीन लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सर्वेश केा हिरासत में लेकर जेल भेजा है। एसओ देवेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि दो पक्षों से हुई मारपीट में पुराने विवाद की बात सामने आई है, आरोपियों के विरुद्ध कानूरी कार्रवाई की जा रही है।
दो दिनों तक मनाया गया माखन चोर का जन्मदिन
- भक्तों के द्वारा आकर्षक झांकी सजाकर बांटा गया प्रसाद
- विशाल भंडार में बड़ी संख्या में लोगोंं ने ग्रहण किया प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को मनाने केलिए सोमवार को घर-घर भक्तों में उत्सुकता रही। सुबह से ही भक्त भगवान के स्थान को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए बाजार के चक्कर लगाते दिखे। शाम होते ही भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे के घर आते जाते रहे। वहीं मंदिरों में भी झांकी देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
जन्माष्टमी पर्व को लेकर कस्बे में प्रमुख कार्यक्रम चौहट्टा मोहल्ला स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में आयोजित किया गया। यहां आभूषण विके्रता सेठ रामकुमार गुप्ता के द्वारा कन्नौज, हरदोई, फर्रु खाबाद और मथुरा से आए कलाकारों के द्वारा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया। मंदिर में रंग बिरंगी झालरों के अलावा कीर्तन पार्टी के द्वारा आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। इसी तरह कस्बे के अन्नपूर्णा मंदिर, निषाठी देवी मंदिर, शिवाला मंदिर, मां सिंह मंदिर में भी जन्माष्टमी के मौके पर आकर्षक झांकी सजाई गई। उधर अरौल कस्बे में पुलिस चौकी परिसर में स्थित भगवान शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कटियार, इंसपेक्टर ज्ञान सिंह सहित शीलेंद्र यादव, विनोद कश्यप आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसी तरह ककवन कस्बे में भी थाना पुलिस के द्वारा परिसर के मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस मौके पर भजन कीर्तन और प्रसाद का वितरण भी किया गया।
------------------
इंसेट-१
जन्माष्टमी पर घर-घर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
- भक्तों ने मंदिरों और घरों में कान्हा की आकर्षक झांकी सजाई
- रंग बिरंगी झालरों और आकर्षक सजावटी सामान से सजी बाल गोपाल की झांकी
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र में सोमवार को भी बड़ी संख्या में भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान मंदिरों में सजावट के साथ ही भजन-कीर्तन और भंडारे के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं घरों में भक्तों के झांकिया सजाकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।
क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी रविवार और सोमवार को पूरे धूमधाम से मनाई गई। ज्यादातर लोगों ने जहां रविवार को जन्माष्टमी मनाई वहीं शेष लोगों ने सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर, कस्बे के आनंदेश्वर धाम, थामेश्वर मंदिर, श्रीनिवास वेकेंटेश्वर मंदिर, दुर्गा मंदिर के अलावा मालौं गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य झांकी सजाई गई। उधर कस्बे में स्टेशन रोड स्थित भूतभावन भोले शंकर के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं झांकियां सजाकर कान्हा के जन्म दिन में व्यस्त रहे। खरीददारी के कारण देर रात तक दुकानें खुली रहीं।
सट्टे के विवाद में पूरा में झगड़ा
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा कस्बे में दुकानदार गौरव रविवार देशराम अपने गांव भढिय़ा सुजावलपुर जा रहे थे तभी उत्तरीपुरा निवासी नरेंद्र ने उन्हें अपने आधा दर्जन साथियों के साथ रोक लिया और सट्टे के लेन-देन को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब गौरव ने विरोध तो उक्त सभी ने मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराब सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देख झगड़ा करने वाले सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया मामले की जानकारी है लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है प्रारंभिक जांच में मामला लेनदेन का मालूम हुआ है।
ककवन बाजार में आवारा पशुओं का झुंड खरीददारों के लिए बना परेशानी
-बारिश के कारण बड़ी संख्या में आवारा पशुओं ने बाजार में बनाया अड्डा
- कस्बे में गौशाला होने के बाद भी आवारा पशु बने परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
ककवन (बिल्हौर)। बारिश के कारण एक ओर जहां कसबे की बाजार में जगह-जगह कीचड़ के कारण सामान खरीद के लिए आने वाले ग्रामीणों के लिए समस्या बना हुआ है वहीं दूसरी ओर आवारा पशु ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। बाजार में आवारा पशुओं के कई झुंड दिनरात रहने से कस्बे के बुर्जुगों और बच्चों भय में हैं।
क्षेत्र में हुई रही बारिश के कारण खेत-खलिहानों में जलभराव के कारण आवारा पशुओं ने कस्बे की बाजार को अपना ठिकाना बनाया है। बजारा में दर्जनों पशुओं के आधा दर्जन से अधिक झुंड हैं जो पूरे कस्बे में आतंक का पर्याय बने हुए हैं एक झुंझ के जाते ही दूसरे आवारा पशु बाजार पर अपना कब्जा कर लेते हैं कई बार आवारा पशुओं में लड़ाई के कारण बाजार में अफरा-तफरी की स्थित पैदा हो जाती है। बारिश के कारण एक ओर जहां कीचड़ से लोग परेशान है वहीं दूसरी ओर आवारा पशुओं की चपेट में आने की आशंका से लोग सशंकित हैं। गा्रम प्रधान प्रीती सोनी के पति राजू स्वर्णकार ने बताया कि बाजार में आने जाने के रास्तों में जलभराव के पानी के निकासी के प्रबंध कराए जा रहे हैं वहीं आवारा पशुओं के लिए कस्बे में एक गौशाला है, लेकिन इसके बाद आवारा गोवंश को पकडऩे के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जल्द ही उप जिलाधिकारी बिल्हौर से मिलकर आवारा पशुओं की धरपकड़ की मांग की जाएगी।
राजेपुर में लोडर चालक से लूटपाट का प्रयास
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर गांव के सामने जीटी रोड पर सोमवार भोर करीब चार बजे एक लोडर के खड़े होने और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जानकारी के अनुसार लोडर चालक आशीष पुत्र प्रमोद कुमार निवासी गंाव कोरवा, डेरापुर जिला कानपुर देहात रविवार रात झकरकटी से गाड़ी लेकर कन्नौज के लिए निकला था रास्ते में तीन सवारियां भी गाड़ी पर कन्नौज चलने के लिए सवार हुईं। चालक का आरोप है कि सवारियों ने लूट के इरादे उससे मारपीट शुरू कर दी, जान बचाने के लिएउसने राजेपुर गांव के सामने बीच सड़क पर लोडर खड़ाक र दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है जबकि मौके से भागे दो अन्य लोगों की तलाश शुरू की है।
विद्युतीकरण के आठ दिन बाद ही जला विद्युत ट्रांसफार्मर
- पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से रिक्खापुरवा में पहुंची थी बिजली
- तीन सप्ताह से गांव में अंधाकुप ठेकेदार लापता, विद्युत अफसर कर रहे टाल-मटोल
अमर उजाला ब्यूरो
ककवन (बिल्हौर)। दूर-दराज गांवों के ग्रामीणों को भी बिजली का लाभ मिल सके इसके लिए सरकार के द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंर्तगत विद्युतीकरण का काम कराया जा रहा है, लेकिन विद्युतीकरण में घटिया सामग्री लगने के ककवन विकास खंड क्षेत्र के गढ़ेवा ग्राम पंचायत के रिक्खापुरवा गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
गढ़ेवा ग्राम पंचायत के रिक्खापुरवा गांव निवासी रामअवतार, पप्पू, मुलायम, पातीराम, लालू, रमेश, विजय कुमार वर्षों तक दौड़ भाग करने के बाद अगस्त माह के पहले सप्ताह में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विद्युतीकरण योजना के अंर्तगत गांव में बिजली के खंभे और अन्य यंत्र लगने का कार्य शुरू हुआ था, गांव में पर्याप्त बिजली मिले इसके लिए हम सब के अलावा १९ लोगों ने एक साथ बिजली कनेक् शन भी लिया था। तब कार्यदाई संस्था के ठेकेदार ने विद्युतीकरण के बाद पूरे प्रोजेक्ट को विद्युत विभाग के हैंडओवर कर दिया था, लेकिन मात्र एक सप्ताह ही गांव में बिजली आपूर्ति हो सकी नौ दिन ट्रंासफार्मर जल जाने से गांव में अंधाकुप हो गया है। स्वतंत्रता दिवस के पहले जले ट्रांसफार्मर की जानकारी तत्काली विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मियों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं ककवन विद्युत उप केंद्र के जेई निष्कर्ष कटियार ने बताया कि विद्युतीकरण काम के बाद एक वर्ष तक कार्यदाई संस्था की जिम्मेदारी होती है इसलिए जो भी ट्रांसफार्मर जला है उसको बदलने का काम संबंधित कार्यदाई संस्था का है। २४ से ४८ घंटे मे नया ट्रंासफार्मर लगवा दिया जाएगा।
----------------------------
इंसेट-१
घिमऊ का ट्रंासफार्मर जला
बिल्हौर। क्षेत्र के घिमऊ ग्राम पंचायत में लगा ट्रांसफार्मर बीते पांच दिन पहले जल गया था। ग्राम प्रधान गणेश बाजपेई और ग्राम पंचायत सदस्य वउउन ने बताया कि कई बाद विद्युत अफसरों से ट्रांसफार्मर बदलने की अपील की जा चुकी है, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है इससे बारिश के कारण लोगों को खासी दिक्कतें आ रही हैं। मामले में एसडीओ विद्युत कार्तिकेय गुप्ता ने बताया कि घिमऊ के ट्रंासफार्मर को बदलने की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है, जल्द ही नया ट्रंासफार्मर लगवा दिया जाएगा। इसके साथ ही गांव में कटिया डालने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है यदि वह समय रहे विद्युत कनेक् शन नहीं लेते तो विद्युत विभाग उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगा।
नोट:- फाइल नंबर एक में फोटो जुड़ाव
फोटो ०४ डीएचटीबीएलआरपी ८ परिचय- खराब पड़ा रिक्खापुरवा गांव का ट्रंासफार्मर
बाइक चोरी, चोरों की फोटो सीसीटीवी में कैद
बिल्हौर। कस्बे में लगातार बाइक चोर सक्रिय होने के बाद भी पुलिस दिन-दहाड़े मोटर साइकिल चोरों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। मंगलवार को अलंकार पैलेस के सामने जीटी स्थित पीएनबी बैंक मार्केट में अतुल कुमार पुत्र रामभरोसे निवासी टकटौली शिवराजपुर बाइक लेकर किसी काम से आए थे। अतुल के मुताबिक दुकान पर सामान खरीदने और बैंक का काम निपटाने के दौरान ही उसकी बाइक पार हो गई। जब बैंक के सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो दो युवकों के द्वारा बाइक चोरी की बात सामने आई। इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
चालक ने तीन लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर गांव के सामने दो सितंबर २०१८ की रात जीटी रोड पर लोडर चालक अशीष कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी कोरवा, डेरापुर, जिला कानपुर देहात की तहरीर पर पुलिस ने
अनिल कुमार यादव निवासी नगला कुरौली जिला मैनपुरी, राहुल निवासी सुल्तानगंज भोगांव
और शिवा गोविंद अवस्थी निवासी भोगांव के विरुद्ध लूट के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनिल और राहुल को हिरासत में लेकर जेल भेजा है। इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि भागे एक युवक गोविंद की तलाश लगातार की जा रही है।
पांडू नदी हुई ओवरफ्लो, ककवन के दो दर्जन गांवों में भरा पानी
- हजारों बीघा धान की फसल डूबी, कई गांवों के संपर्कमार्ग जलमग्र
- चार दिन बाद भी जिला प्रशासन की ओर से कोई सुध लेने तक नहीं पहुंचा
- गांवों में पानी भरा होने से लगातार कच्चे और पक्के मकान हो रही जमींदोज
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर। ककवन विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों से होकर गुजरी बीते दिनों हुई बारिश से उफनाई हुई है। पांडू नदी के उफना जाने से जहां दर्जनों गांवों के सैकड़ों मकान पानी से लबालब हैं वहीं बड़ी संख्या में बरसाती नाले, नालियां, तालाब-पोखर पानी से सराबोर हैं। नदी में बहाव काफी होने के कारण हजारों बीघा धान की फसल पूरी तरह खराब हो गई है। सर्वाधिक समस्या संपर्म मांर्गों पर पानी भर जाने और मकानों के गिरने से ग्रामीणों को हो रही है।
ककवन कस्बा सहित क्षेत्र के अड्डापुरवा, कसिगवां, अंटवा, मनावा, मकरंदीनिवादा, खिरिया, ब्राम्हणपुरवा, डरेकापुरवा, कुरेह सहित आसपास क्षेत्र के कई गांव बीते पांच दिनों से पांडु नदी में आई उफान के कारण पानी से घिरे हुए हैं, निचले इलाकों के कई घरों पानी भर गया है। जिससे लगातार उक्त गांवों में मकानों का गिरना जारी है। अड्डपुरवा गांव के प्रेमचंद्र गौतम, अशोक कुमार प्रेम चंद्र, गोरे लाल आदि ने बताया कि नदिया में पानी से घर-द्वार ही नहीं खेत खलिहान भी भर गए हैं। पानी के कारण ग्रामीणों को घर और गांव से बाहर निकलना दूभर है। प्रमुख संपर्कमार्ग भी पानी में डूबे होने के कारण बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं पांडू नदी से पर्याप्त पानी की निकासी न होने से खेतों में पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है इससे काफी बड़े क्षेत्र में कई किसानों की धान की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है यदि जल्द ही जलनिकासी नहीं होती तो क्षेत्र में बड़ी संख्या में बोई गई धान की फसल सड़ जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की कोई मदद उनके गांव तक नहीं पहुंची हैं यहां तक क्षेत्रीय लेखपाल भी बारिश में गिरे घरों की सूची तैयार करने तक नहीं पहुंचे हैं इससे ग्रामीणों में अफसरों के प्रति लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।
चौबेपुर में बिजली का तार टूटकर गिरा, आधे कस्बे की बिजली गुल
- बिजली न आने से कई मोहल्लों में पेयजल परेशान रहे लोग
- बिजली अधिकारी बोले देर रात तक चालू हो जाएगी विद्युत आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
चौबेपुर (बिल्हौर)। कस्बे में बिठूर रोड तिराहे के समीप मंगलवार की सुबह बिजली का तार टूटकर गिरने से जीटी रोड साइड आधे कस्बे कीआपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं के तमाम प्रयास के बावजूद देररात तक आपूर्ति बहाल न हो पाने से लोगों में विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष रहा।
मालूम हो कि ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए शासन स्तर से लगातार दिशा-निर्देश जारी हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर जलने और अन्य किसी कारण आपूर्ति बाधित होने की दशा में समस्या के यथाशीघ्र पूरे कराए जाने के निर्देश हैं, लेकिन इन सब के बाद भी क्षेत्रीय उपभोक्ता बिजली समस्या को लेकर परेशान हैं। मामूली से फाल्ट होने पर घंटों आपूर्ति बाधित रहना कस्बे में आम बात है। मंगलवार सुबह कसबे के बिठूर रोड तिराहे के समीप रखे ४०० केवीए ट्रंासफार्मर से निकले एबीसी कंडक्टर का एक तार टूटकर गिर जाने से आधे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। जीटी रोड से जुड़े तमसहा मार्ग पर बीचोबीच पड़े बिजली तार को लेकर लोगों ने तत्काल सब स्टेशन के विद्युत कर्मियों को अवगत कराया, लेकिन देरशाम तक उक्त तार को हटाने के लिए कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान राह चलते लोग और स्कूली बच्चे तार से बचकर निकलते रहे। समस्या के बारे में कस्बा निवासी रजनीश दीक्षित, धर्मेंद्र गुप्ता, शिवकुमार, रमाशंकर आदि ने बताया कि किसी भी विद्युत समस्या पर बिजली कर्मी ध्यान जल्दी देते ही नहीं है आपूर्ति बाधित होने की दशा में सब स्टेशन के अधिकारियों से संपर्क करने पर उनको मोबाइल फोन रिसीव नहीं होता जिस कारण समस्याएं और बढ़ जाती हैं बताया कि दस घंटे से बंद बिजली से पेयजल की समस्या गहरा गई। इस संबंध में अवर अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बारिश के कारण अन्य क्षेत्रों में चल रहे मरम्मत काम के कारणकस्बे में टूटे तार को सही नहीं कराया जा सका, रात में आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
लोधनपुरवा प्राइमरी स्कूल पानी भरा, शिक्षण कार्य ठप
बिल्हौर। ककवन विकास खंड क्षेत्र के लोधनपुरवा गांव में बारिश का पानी प्राथमिक स्कूल में भर जाने से मंगलवार को पठन-पाठन नहीं हो सका। खंड शिक्षाधिकारी धर्म प्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। ग्राम प्रधान सहित खंड विकास अधिकारी से विद्यालय में भरे बारिश के पानी की निकासी के प्रबंध के लिए कहा गया है, स्कूल के पानी निकलने के बाद ही शिक्षण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ब्लाक क्षेत्र में बीते दिनों हुई बारिश के कारण करीब २० स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित है, ऐसे बच्चों का कोर्स न छूटे इसके लिए अतिरिक्त कक्षाओं के प्रबंध आने वाले समय में कराए जाएंगे।
बारिश बाद गिरे घर, चौबेपुर में दो और शिवराजपुर में एक की मौत
- चौबेपुर थाने के जोगिनडेरा और भौसाना गांव में मंगलवार रात गिरे दो घर
- शिवराजपुर के लालपुर गांव में मकान गिरने
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर। क्षेत्र के चौबेपुर और शिवराजपुर में मंगलवार रात तीन अलग-अलग गांवों में कच्चे घरों की दीवारें बारिश के चलते गिरने से मलबे में दबकर एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटनाओं की जानकारी पर थाना पुलिस के अलावा तहसीदार बिल्हौर, राजस्व कर्मी और क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मियों ने पीडि़त परिवारों को तात्कालिक सहायता दिए जाने के साथ ही मुआवजा हेतु रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित की है। वहीं विधायक ने आवास दिलाने का भरोसा भी पीडि़तजनों को दिया है।
मालूम हो कि क्षेत्र में बीते हफ्ताभर से जारी बारिश गरीबों के लिए आफत बन चुकी है। पहली घटना क्षेत्र के बसंठी ग्राम पंचायत के गांव जोगिनडेरा गांव निवासी तूफान नाथ (२४) मंगलवार रात परिवार संग घर पर सोया था। तभी रात करीब दो बजे बारिश के दौरान मकान के कच्चे कमरे की एक दीवार अचानक भरभराकर जमींदोज हो गई। मलबे में तूफान नाथ के दब जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ ही दूर पर लेटी इनकी पत्नी महजरी उर्फ माया और मासूम बच्चे दो वर्षीय प्रीती व सात माह बेटा उमर नाथ बाल-बाल बच गए। वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के ही भौसाना ग्राम पंचायत के नुनियनपुरवा गांव में हुई। जहां रात में पुतईं देवी (६०) पत्नी सिपाही लाल अपने पुत्र रामू और बहू रुकमणी के संग घर के कच्चे कमरे में सोईं थीं। तभी देररात बारिश के दौरान दीवार ढहने से तीनों लोग मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर जागे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच आनन-फानन में बाहर निकाला और सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पुतई देवी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनाओं की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पंचयातानामा भरकर तूफान सिंह और पुतईं देवी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बारिश में घर गिरने की जानकारी पर सुबह तहसीलदार अवनीश कुमार और अन्य राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और पीडि़त परिवारों को यथासंभव मदद दिए जाने के साथ मुआवजा रिपोर्ट तैयार की। वहीं दोपहर क्षेत्रीय विधायक भगवती प्रसाद ने गांव पहुंचकर पीडि़त जनों को जल्द से जल्द आवास दिलाने और आर्थिक सहायता का भरोसा दिया।
पांच दिनों में आसमान से हुई बारिश में धरती पर बढ़ाई मुसीबत
- आधा सैकड़ा गांवों में भरा पानी, घरों का गिरना लगातार जारी
- गंगा, ईशन, नोन, पांडू और अटक नदी बारिश के पानी से लबालब
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर। क्षेत्र में बीते पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण गांव-गांव जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। जल निकासी की नालियों पर कब्जा होने और गंगा सहित अन्य सभी स्थानीय नदियों में उफान के कारण बारसाती नालों से भी बारिश का पानी काफी धीमी रफतार से पास हो रहा है। वहीं गांवों में जलभराव सेलगातार कच्चे-पक्के मकान जमींदोज होने से जान-माल का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बरसाती नालियों पर कब्जा करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए नालों और नालियों को अतिशीघ्र कब्जा मुक्त किए जाने की मांग की है।
मंगलवार आधी रात से शुरू हुई तेज बारिश बुधवार को पूरी दिन जारी रही। बारिश के कारण बुधवार सुबह नौकरी पेशा, छात्र-छात्राएं और दुकानदार भीगते पानी में ही अपने कार्यस्थल को पहुंचे। बारिश के कारण सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय निर्धारित समय से काफी विलंब से खुले। वहीं बारिश के कारण क्षेत्र के डोडवा जमौली, नदीहा, जरैलपुरवा, मदाराराय गुमान, माखन निवादा, पाती निवादा, कालिका पुरवा, चकत्तापुरवा, टिकरिया, औरंगपुर सांभी, खजुरी, राजेपुर, मतलबपुर जुलाहा, निवादा मंजू, अकरपुर सेंग, गदरपुर आहार सहित कई गांव बारिश के पानी से लबालब हो गए। गंगा कटरी के गांवों में बढ़े नदी के जलस्तर से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। क्षेत्र के ककवन विकास खंड क्षेत्र के कई गांवों में पांडु नदीका पानी पांचवे दिन भी समस्या बना रहा। लोगों के हजारों बीघा धान की फसल पांडू नदी की बाढ़ में डूबी हुई है और नदी के आसपास बसें ककवन ब्लाक के करीब दो दर्जन गांवों में भी पानी भरा हुआ है। चौबेपुर में नोननदी का जलस्तर भी लगातार बढऩे से आसपास बसें करीब आधा सैकड़ा छोटे बड़े गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं नदीहा धामू, नदीहा खुर्द, नदीहा बुर्जुग, सरिगवां, रामपुर नरुआ सहित कई गांवों भी बारिश के पानी की निकासी न हो पाने के कारण टापू बने हुए हैं।
---------------------------------
जिम्मेदार बोले-
तहसील क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही बारिश के कारण कई गांवों में जलभराव की सूचनाएं हैं गंगा, ईशन, पांडू, नोन और अटक नदी का जलस्तर भी बारिश के बाद बढ़ा है कई गांवों में ग्राम प्रधानों को जल निकासी के लिए उचित प्रबंध कराने के आदेश दिए गए हैं।
हिमांशू गुप्ता, एसडीएम बिल्हौर
-------------------------------
इंसेट-१
कटरा, मदारपुर गांव में जलभराव, कई घर गिरे
बिल्हौर। बीते कई दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में लगातार नदी-नाले पानी में पूरी तरह डूबे हुए हैं। देवहा, कटहा, मदारपुर, इलियासपुर आदि गांवों के प्रमुख संपर्क मांर्गों पर बारिश का पानी भर जाने, गालियों में बनी नालियों से भली प्रकार जल निकासी न होने से ग्रामीण बारिश से हैरान हैं। कई कच्चे मकानों का गिरना लगातार जारी है। कच्चे मकानों के बारिश में गिरने के भय से बड़ी संख्या में गरीब जनों ने पक्की सड़कों, पंचायत भवन, प्राथमिक स्कूलों और ऊंचे स्थानों पर शरण ली है।
-----------------------------------
इंसेट-२
गंगा का जलस्तर बढ़ा, कटरी गांव पानी से घिरे
बिल्हौर। बीते ४८ घंटों में पश्चिमी और क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद तहसील क्षेत्र से गुजरी गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढऩे से आंकिन, बोहनार, नानामऊ, मोहद्दीनपुर, गदनपुर आहार, सेंग, मतलबपुर जुलाहा सहित कई गांवों के गंगा कटरी खेत पूरी तरह जलमग्र हो गए हैं वहीं गंगा तट के किनारे के खेतों में कटान होने भी शुरू हो गई है। निवादा मंजू और मलबपुर जुलाहा गांव में गंगा का जलस्तर बढऩे से कई घरों में जलभराव हो गया है। इसी तरह संजती बादशाहपुर, अंकिन, बोहनार में भी कई घरों में गंगा का पानी भरने की सूचना है।
---------------------
इंसेट-३
बारिश के बाद मकानों का गिरना लगातार जारी
बिल्हौर। बारिश के बाद क्षेत्र के नसिरापुर ग्राम प्रधान विकल कटियार ने बताया कि बारिश के कारण गांव की रामदर्शनी, केसरी नदी का पक्का मकान गिर गया। मकान गिरने से कोई घटना तो नहीं हुई लेकिन हजारों रुपये की गृहस्थी मलबे में दब गई। इसी तरह क्षेत्र के पाती निवादा, घिमऊ, चकत्तापुरवा, खजुरी, ककवन, देवहा, मकनपुर आदि गांव में मकान गिरने की सूचना है।
---------------
इंसेट-४
बारिश के बाद हजारों बीघा फसल जलमग्र
बिल्हौर। पांडु, ईशन, गंगा, नोन और अटक नदी बारिश के बाद उफनाई हुई हैं। इसकारण उक्त नदियों के पानी से इनके आसपास के लाखों बीघा भूमि पर मक्का, धान की फसल पानी में डूबी हुई है। सर्वाधिक कसिगवां, विषधन, दलेलपुर, मलखरिया, कुरेह, अड्डापुरवा, आइमा आदि गांवों में पांडु नदी का पानी भरा होने से किसानों और ग्रामीणों के लिए समस्या बना हुआ है।
--------------
इंसेट-५
स्कूल में पानी भरे तो सुरक्षित स्थान पर शिक्षक पढ़ाएं
बिल्हौर। ककवन खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण कई स्कूलों में जलभराव होने या फिर स्कूल जाने वाले रास्तों में पानी भर जाने से शिक्षक और बालक-बालिका विद्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं ऐसे सभी गांवों के शिक्षकों को गांव के मंदिरों, पंचायत भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र आदि स्थानों पर बच्चों को पढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं।
---------------
शिक्षक दिवस पर बच्चों ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद
- बारिश के बाद भी कई शिक्षण-संस्थानों में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
- निबंध प्रतियोगिता के साथ ही बच्चों ने शिक्षकों संग काटा केट, मनाई खुशियां
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर। शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मां सरस्वती की आराधना के बाद छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षकों को उपहार भी भेंट किए गए।
बुधवार को कस्बे के बीआईसी इंटर कालेज में प्रबंधक प्रभाकर श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य पीसी त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षक दिवस कार्यक्रम काआयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधा कृष्ण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस तरह कस्बे के सुभानपुर मुरादनगर मोहल्ले में स्थित आदर्श जूनियर विद्यालय में प्रधानाचार्य दयाशंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षक दिवस के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों के द्वारा विद्यालय में विभिन्न आकर्षक झांकियां सजाई गईं। टीचर्स डे पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें मुस्कान, विभा, सुभी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया। उधर खजुरी गांव स्थित अन्नपूर्णा इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजीव त्रिपाठी, शिक्षक योगेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में बच्चों ने शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। क्षेत्र के अरौल कस्बे में एसआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अंशू कटियार, सुधाशूं पांडे, रिषभ शुक्ला, सोनू, सत्यम पांडे आदि ने बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कस्बे के राजीव नगर मोहल्ला में पल्लवी चतुर्वेदी और विशाल चतुर्वेदी के द्वारा भी आकर्षक ढंग से टीचर्स डे सेलीबे्रट किया गया। इस मौके पर बच्चों ने निबंध लेखन, क्विज प्रतियोगिता में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
गढ़ी ग्राम पंचायत से बाईफाई उपकरण चोरी
बिल्हौर। ककवन विकास खंड क्षेत्र के गढ़ी ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए बाईफाई उपकरण चालू होने से पहले ही चोरी हो गए हैं। ग्राम प्रधान नितिन कुमार ने बताया किपंचायत भवन में लगे उपकरण को चोरों ने मंगलवार रात किसी समय पार कर दिया। बुधवार बुधवार ग्रामीणों ने उपकरण चोरी होने की सूचना दी। मामले में चोरी की शिकायत थाना पुलिस से की गई है।
बारिश के दौरान पेड़ गिरा, दुर्घटना टली
चौबेपुर(बिल्हौर)। कस्बे में मंगलवार रात बारिश के दौरान बाजार गेट के सामने जीटी रोड किनारे खड़े शीशम के एक पेड़ का आधा हिस्सा टूट का एकाएक नीचे आ गिरा। कोई दुर्घटना न हो इसके लिए लोगों ने टूटे पेड़ क ो काटकर मार्ग से किनारे कराया। मंगलवार रात बारिश के दौरान कस्बे की बैलाही बाजार के सामने जीटी रोड किनारे खड़े शीशम के वर्षों पुरानी पेड़का आधा हिस्सा टूटकर जीटी रोड पर आ गिरा। आवाज सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने रात में ही पेड़ की शाखाओं को काटकर हटाया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान जीटी रोड पर अचानक गिरे पेड़ से कोई भी दुर्घटना हो सकती थी इसलिए रातोंरात टूटी शाखा को काटकर हटाया गया।
सीएचसी में बच्चों को पिलाई गई वैक्सीन
बिल्हौर। कसबे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुशील कटियार, सुभानपुर ग्रामप्रधान विद्या और सीएचसी प्रभारी डा. अरविंद भूषण ने संयुक्तरूप से रोटोवैक्सीन पिलाकर मौजूद लोगों को विविध बीमारियों के बचाव में उक्त बैक्सीन के महत्व के बारे में बताया। प्रचार प्रसार के अभाव में कार्यक्रम के दौरान बेहद कम लोग ही अस्पताल पहुंच सके। इस दौरान प्रमुख रूप से डा० गणेश प्रसाद, जेपी कटियार, ग्राम प्रधान पति राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
एससी/एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
बिल्हौर। एससी/एसटी एक्ट के विरोध में चौबेपुर के व्यापारियों ने लामबंद होकर गुरुवार को बंदी का ऐलान किया गया। चौबेपुर के अंजय द्विवेदी, तनू पांडे, विवेक मिश्रा, विश्वनाथ, सतेंद्र शुक्ला, नवीन आदि ने बताया कि सरकार के एससी/एसटी एक्ट के विरोध में पांडे मार्केट बंदीमाता मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्र होने की कार्ययोजना बनाई है। कसबे में जगह-जगह उक्त एक्ट के विरोध में बैनर लगाए गएहैं। वहीं तहसील मुख्यालय बिल्हौर, शिवराजपुर, ककवन, मकनपुर, अरौल, उत्तरीपुरा में एससी/एसटी अध्यादेश के विरोध में अभी तक कोई भी व्यक्ति, व्यापारी और संगठन सामने नहीं आया है।

टिप्पणियाँ