साइकिल, जीप और हेलीकाप्टर से कई बार बिल्हौर आए मुलायम सिंह



राहुल त्रिपाठी

बिल्हौर में यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के पुराना नाता रहा है। ककवन क्षेत्र में कई दशकों पर ब्लाक प्रमुख रहे चौधरी शिवसिंह के बुलावे पर उन्होंने यहां जनसभा की और पूर्व जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव के साथ उन्होंने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए जीप से गांव-गांव जनसंपर्क भी किया। मुलायम से शादी समारोह में शामिल होने के लिए कमसान ग्राम पंचायत के अमानपुरवा भी आए थे। उनके निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी से जुटे आमखास सभी लोगों गमी का माहौल है।

 ककवन के पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी शिवसिंह के काफी करीब थे मुलायम

 शिवराजपुर डिग्री कालेज, सड़कें, नदी पुल ने बिल्हौर में बनवाएं, कई शिक्षण संस्थाान भी कराए एडेड 

धरती पुत्र मुलायम सिंह के निधन की सूचना जैसे ही सोमवार इलाकाई समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों को लगी तो उनमें शोक की लहर दौड़ गई। सेवानिवृत्त शिक्षक ओमकार यादव ने बताया कि नेता जी सार्वमान्य नेता थे, उन्होंने पिछड़ी जाति का उत्थान किया, उनकी याद में हम शिक्षकों ने एकाराय होकर वर्ष 2005 में खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार का नाम भी धरतीपुत्र मुलायम सिंह को समर्पित किया था। उनका जाना देश-प्रदेश के लिए अपूर्णनीय क्षति है। मुलायम ‌सिंह दो फरवरी 2007 को कमसान के अमानपुरवा गांव में अमित यादव, राम नारायण यादव के तिलकोत्सव में शामिल होने आए थे। इसीतरह समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव, उमा शंकर कटियार, पूर्व विधायक मुनीद्र शुक्ल के संग उन्होंने कई चुनावों में कानपुर नगर, देहात सहित कई आसपास के जिलों में जीप, साइकिल से कै‌पेनिंग की। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के उपाध्यक्ष युवा सौरभ यादव ने बताया कि मैं नेता जी के अंतिम दर्शन को सैफई जा रहा हूं, पार्टी ने अपना संरक्षक खोया है। वहीं बिल्हौर विधानसभा की प्रत्याशी रहीं रचना सिंह ने बताया कि वह कई बार नेता जी से मिलीं, वह सिर्फ गरीबों, जरूरतमदों, असहायों के लिए काम करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते थे। जबकि ककवन ब्लाक के कई दशकों तक ब्लाक प्रमुख रहे चौधरी शिव सिंह यादव 1987 में पहली बार ककवन पहुंचे थे। उस समय मुलायम सिंह नेता विरोधी दल हुआ करते थे। उस दौरान ककवन और विषधन में पांडू नदी पुल की सौगात भी नेता जी ने स्थानीय लोगों को दी थी। नेेता जी ने औरंगपुर सांभी स्थित विद्युत ट्रांसमिशन केंद्र की स्थापना भी बिल्हौर में कराई और शिवपाल यादव ने इसका शुभारंभ किया। शिवराजपुर का रामसहाय डिग्री कालेज की स्थापना चौबेपुर विधायक व विधानसभा अध्यक्ष हरी किशन श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर कराया था। लखनऊ-इटावा राजमार्ग का चौड़ीकरण विस्तारीकरण भी नेता जी ने कराया था। क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों का एडेड किया।









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कश्मीर के पहलगाम बायसरन घाटी में दहशतगर्दों ने मासूमों का किया कत्लेआम

आपदा में अवसर पाकिस्तान को यूनाइटेड स्टेट आफ ​इंडिया की पेशकश

नए भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष आए, नए उम्मीदें - नई आशंकाएं लाए