60 लाख रुपये पैचिंग-मरम्मत से बनी सड़क 8 दिन में गई दरक


 मरम्मत के 8 दिन बाद ही उखड़ गया उत्तरीपुरा-नदीहा संपर्क मार्ग

पीएमजेएसवाई के जेई बोले सड़क टूटने की है जानकारी, मरम्मत कराऊंगा

 राहुल त्रिपाठी

बिल्हौर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े अफसरों की अनदेखी के कारण इलाके में जिन सड़कों की पैचिंग व मरम्मत काम में जमकर गड़बड़झाला हो रहा है। क्षेत्र के धौरसलार-खजुरी मार्ग की तरह ही उत्तरीपुरा-नदीहा मार्ग में भी कार्यदाई संस्था के ठेकेदार मानक अनुसार काम न किए जाने से मरम्मत के 8 दिन बाद ही नदीहामार्ग उखड़ने लगा है, इससे रोज आवागमन करने वाले ग्रामीण परेशान बने हैं।



प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंर्तगत क्षेत्र के जीटी रोड उत्तरीपुरा से लेकर रामपुर नरुआ तक करीब 10 किमी लंबे संपर्क मार्ग टूट जाने के कारण स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर संपर्क मार्ग की मरम्मत करीब 8 दिन पहले कराई गई थी, लेकिन एक सप्ताह गुजरने के बाद घटिया पैचिंग व मरम्मत से उक्त सड़क एकबार फिर से जस की तस हो गई है। गांव के आदर्श मिश्रा, सूर्य प्रताप, राजू, जगरुप, भोलानाथ आदि ने बताया कि नदीहा मार्ग से रोजाना कमालपुर, सकरवां, गजफरपर, रामपुर नरुआ, मद्दूपुर, कोहवा, बीरामऊ, बदननिवादा, रामबख्शपुरवा, गढरहा, मिंडानिवादा, अंबारी हारी, जरैलापुरवा, फत्तेपुर, शुक्लापुर, हरनू, अहमपुर सहित कानपुर देहात जनपद के कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है, लेकिन अफसरों की ढिलाइ्र के कारण ठेकेदार घटिया ढंग से सड़क निर्माण कर लीपापोती कर मोटी रकम हड़प कर रहे हैं, ग्रामीणों ‌ने जिलाधिकारी कानपुर नगर से घटिया मरम्मत का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

--------------------------------------------------------

जिम्मेदार बोले

पीएमजेएसवाई योजना के अंर्तगत उत्तरीपुरा-नदीहा संपर्क मार्ग पर करीब 10 किमी रोड पर पैचिंग मरम्मत का कार्य करीब 60 लाख रुपये से किया जा रहा है। इसी मार्ग पर रामपुरनरुआ में एक बड़ा स्कूल बन रहा है ‌जिस के लिए निर्माण सामग्री इसी मार्ग से होकर हैवी वाहन गुजर रहे हैं, जिस कारण पैचिंग के ठीक बाद सड़क टूटी है, शेष उखड़ने लगी है। सड़क जहां-जहां टूटी है वहां मरम्मत कराई जाएगी, क्योंकि स्टीमेट ग्रामीण सड़क का बना है इसलिए उसी प्रकार की सामग्री भी लग रही, पर मार्ग से हैवी वाहन गुजरने के कारण सड़क टूटने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

मनीष गौतम, जेई, पीएमजेएसवाई योजना

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कश्मीर के पहलगाम बायसरन घाटी में दहशतगर्दों ने मासूमों का किया कत्लेआम

आपदा में अवसर पाकिस्तान को यूनाइटेड स्टेट आफ ​इंडिया की पेशकश

नए भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष आए, नए उम्मीदें - नई आशंकाएं लाए