बिल्हौर के आंगनबाड़ी केंद्रों से कैसे दूर हो कुपोषण, जब बुनियादी सुविधाएं नहीं


 बिल्हौर विधायक के गोद ‌लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल बेहद खस्ताहाल

 विधायक को भी नहीं मालूम की वह खोद ‌लिए हैं औरंगपुर सांभी के तीन आंगनबाड़ी केंद्र

 दूर-दराज गांवों के जरूरतमंद मां-पिता के नैनिहालों को पोषक आहार और अच्छे स्कूलों की तरह खेल-खिलौने, पोषक तत्व मिल सके इसके लिए सरकार ने गांवों में आंगनवाड़ी केंद्र खोले हैं, जिन्हें जल्द ही प्री स्कूल का दर्जा दिए जाने की उम्मीद है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकार पानी की तरह रुपये भी बहा रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों व्यवस्था सुधारने के लिए जनप्रतिनिधियों व जिलास्तरीय अफसरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, लेकिन इसके बाद भी इन आंगनबाड़ी केंद्रों का दुर्दशा वाला कुपोषण खत्म होता नहीं दिख रहा है। बिल्हौर विकास खंड क्षेत्र के औरंगपुर सांभी ग्राम पंचायत में कुल 5 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें बिल्हौर विधायक राहुल सोनकर ने केंद्र संख्या एक, चार व पांच को बीते एक वर्ष से गोद ले रखा है। केंद्र एक औरंगपुर सांभी व टिकरिया केंद्र संख्या 5 में बच्चों के लिए भवन, शौचालय, पेयजल तो दूर बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। कुपोषण को दूर करने में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की कथनी और करती राहुल त्रिपाठी की लाइव रिपोर्टः-

----------------------------------------------



 स्थान- आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-4, औरंगपुर सांभी

गांव जूनियर ‌स्कूल परिसर में बने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मी बसंती दीक्षित कुर्सी बैठी हैं और नीचे फटी हुई दरी पर कुल सात नैनिहाल हैं, इनमें से कुछ बच्चों के पास दुकानों पर बिकने पर चिप्स, पापड़ आदि के पैकेट भी हैं। बसंती ने बताया केंद्र में कुल 108 बच्चें पंजीकृत हैं, इनमें से सिर्फ एक बच्चा कुपोषित है। बिल्हौर विधायक राहुल सोनकर अभी दो बार स्कूल आ चुके हैं। साहिका ऊषा व आंगनबाड़ी ने बताया कि अभी तक कोई खिलौने तो नहीं मिले हैं, हां जो भी बच्चे नहीं आते उन्हें में घर-घर जाकर उनके माता-पिता को पोषक आहार दे आती हूं।

-------------------------------------------------





 स्थान- सविता सिंह का घर, औरंगपुर सांभी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या -1

औरंगपुर सांभी ग्राम पंचायत के ठीक सामने चार घर छोड़कर बाल विकास पुष्टाहार विभाग का आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक है। केंद्र होने का कोई सूचना पट, साइन बोर्ड यहां तक कोई संकेतक मौके पर नहीं मिला, हां आवारा कुत्ते जरूर भौंकते नजर आए। बुलाने आंगनबाड़ी सविता सिंह दौड़ी भाग दरवाजे पर पहुंची साथ में उनकी साहिका कुंती भी थीं। बताया कि केंद्र पर 6 माह से 3वर्ष तक के 50, 3 वर्ष से 6 वर्ष के 54, गर्भवती महिलाएं 11, धात्री महिलाएं और 0 से 6 माह के शिशु 11 पंजीकृत हैं। गुरुवार को मौके पर कोई नहीं मिला। बताया कि बैठने, शौचायल, पेयजल की कोई सुविधा नहीं है, दरी थी वह फट गई है। बिल्हौर विधायक राहुल सोनकर आज तक उनके केंद्र पर नहीं आए, हां लेकिन जूनियर स्कूल वाले केंद्र पर उनसे मिली जरूर हूं । इशारा करते हुए बताया कि घर में पशु भी हैं, ऐसे में उनका चारा भी भंडार करना पड़ता है, बच्चों के बैठना तो दूर खड़े होने की की व्यवस्था नहीं है। पोषक अहार, घी, रिफाइन, खिलौने दिखाए और बताया कि मोहल्ले में शादी है इसलिए कोई बच्चा नहीं आया है।

-----------------------------------------------------------------------------------



स्थान- औरंगपुर सांभी टिकरिया आंगनबाडी संख्या-5

प्राथमिक स्कूल टिकरिया परिसर में शौचालय के समीप अतिरिक्त कक्ष में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में 6 बच्चे धूल-मिट्टी में खेलते दिखाई दिए, जबकि साहिका निर्मला बच्चों को गंदे पड़े स्कूल के शौचालय की ओर जाने से मना करती दिखाईं दी। पास जाने पर निर्मला ने बताया कि आंगनबाड़ी शकुंतला सिंह की बेटी की तबीयत खराब है अभी नहीं आई हैं, कितने बच्चे हैं नहीं बता पाऊंगी। साहिका पूछताछ में बिल्हौर विधायक का नाम भी नहीं बता सकी और काफी डर गईं। करीब 40 मिनट बाद 12ः10 बजे दौड़ी भागी केंद्र पहुंची आंगनबाड़ी शंकुतला ने बताया कि उनके यहां 0 से6 माह के 12,6 माह से 3 वर्ष के 54, 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के 42 बच्चे पंजीकृत हैं। केंद्र में मात्र छह बच्चे होने पर उन्होंने बताया कि अलौलापुर और रतीराम पुरवा गांव दो से तीन-तीन किमी दूर हैं ऐसे में वहां के बच्चे कभी भी केंद्र पर नहीं आते। दरी बहुत पहले फट चुकी है, पोषक आहार की बोरियों पर ही बच्चे बैठते हैं, खिलौने और फर्स्ट एड बाक्स नहीं है। बिल्हौर विधायक उनके केंद्र पर कभी नहीं आए।

------------------------------------------------------------------------------------

जिम्मेदार बोले-

मैं अभी मैनपुरी में हूं, अप्रैल माह में औरंगपुर सांभी के एक केंद्र संख्या 4 को गोद मिलने की जानकारी बाल विकास पुष्टाहार द्वारा दी गई थी, मुझे आज तक नहीं मालूम कि उक्त पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1 व 5 उनकी देखरेख में हैं। बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अफसरों की ढिलाई है, ऐसे अफसरों के कारण ही सरकार की छवि खराब हो रही है। जैसे ही बिल्हौर आता हूं मैं दोनों केंद्रों पर पहुंचकर हाल-हकीकत देखूंगा, संभव हुआ तो बाल विभाग पुष्टाहार के जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी मौके पर बुलाऊंगा, बैठने के लिए मैं दरी भी दिलाऊंगा, पेयजल, शौचालय और ख‌िलौने आदि के साथ ही नए भवन के लिए जो भी संभव होगा काम करवाया जाएगा।

राहुल सोनकर, बिल्हौर विधायक

----------------------------------------------------------------------------------------------------

मेरी पंचायत में 5 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें से सिर्फ एक आंगनबाड़ी केंद्र के पास अपना भवन है शेष सभी अस्थाई तौर पर ही चल रहे हैं। कई बार बीडीओ, सीडीपीओ सहित कई उच्चाधि‌कारियों से आंगनबाड़ी भवन बनवाने के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

मंजू सिंह, ग्राम प्रधान औरंगपुर सांभी

--------------------------

पूरी हाल हकीकत का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 

 https://youtu.be/-6XSbohTPQM




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कश्मीर के पहलगाम बायसरन घाटी में दहशतगर्दों ने मासूमों का किया कत्लेआम

आपदा में अवसर पाकिस्तान को यूनाइटेड स्टेट आफ ​इंडिया की पेशकश

नए भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष आए, नए उम्मीदें - नई आशंकाएं लाए