भाजपा अध्यक्ष पद के दावेदार हिम्मत रहे हार, नाम घोषित होने का इंतजार
राहुल त्रिपाठी
दावे-इरादे, अनुमान-आशंका के बीच ताल ठोकने वाले भाजपा कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष पद के दावेदार व उनके समर्थक सूची न आने से सेवा-आदर करने, हाय-हजूरी, हाजिरी से इस दौरान आफत में हैं।
जिला अध्यक्ष कौन बनेगा, किसका कितना दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा वह तो अभी भाजपा की लखनऊ स्थित पदाधिकारियों के मन-मस्तिष्क में हैं, लेकिन स्थानीय स्तर के भाजपाई अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा न होने के कारण 21 दावेदारों के बीच पिसे जा रहे हैं। सूत्र तो यहां तक बताते कि हिल स्टेशन और नामी-लक्जरी और फाइव-सेवन स्टार में घूमकर आए कई अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को घोषित अध्यक्ष मानकर गुणगान में सक्रिय हैं, लेकिन कुछ दावेदार दिल्ली-लखनऊ में बैठे अपने आकाओं की चौखट पर धूल नहीं बैठने दे रहे। सवर्ण-पिछड़ा का दांव चलने के लिए एड़ी चोटी का जोर भी लगाए हैं।
![]() |
| BJP OFFICE KNAPUR |
![]() |
| LIST |
बिल्हौर - बिठूर सहित आंशिक रूप से घाटमपुर विधायक और अकबरपुर-मिश्रिख-कानपुर के सांसद भी संगठन और आरएसएस के वरिष्ठों से तारतम्य बिठाकर अपने हितैषी को अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन कराने में जुटे हैं। नाम घोषित होने के बाद कौन किसका कितना हितैष होगा या तो चुनाव के दौरान ही सामने आ सकेगा।
प्रदेश संगठन ने महीनों गुजर जाने के बाद भी अभी तक नाम क्यों नहीं घोषित किए इसको लेकर पार्टी के अंदर ही पदाधिकारियों-समर्थकों में अपने-अपने तर्क हैं।
दावेदारों का दावा यह भी है कि अध्यक्ष रिपीट नहीं होगा, कानपुर ग्रामीण में पिछड़ों को वरीयता मिलेगी, सर्वण को भी सम्मान मिलेगा, लेकिन कोई भी पुराने से पुराना स्वयं को कद्दावर कहलाने वाला भाजपाई किसी एक नाम पर अडिग नही हैं।
भाजपा कानपुर ग्रामीण के लक्जरीनुमा जिला कार्यालय में दिसंबर-जनवरी में 21अध्यक्ष पद के आवेदन आए थे।
इनके नाम इस प्रकार हैं-
वर्तमान अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा
निवर्तमान अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला
वेदव्रत सचान
पवन प्रताप सिंह
मीरा सिंह भदौरिया
जय प्रकाश कटियार
जिला पंचायत सदस्य अश्विनी गोपाल दीक्षित
जिला पंचायत सदस्य पुत्र व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र चौहान
धर्मेंद्रपाल
संतोष बाजपेई
महिला मोर्चा की शिवराजपुर निवासी गीता गुप्ता
पूर्व घाटमपुर विधायक उपेंद्र पासवान
सर्वेश यादव
अजीत कुमार
ऋषि नारायण गुप्ता बिल्हौर
सतेंद्र उर्फ राजू दुबे ककवन
रूपनारायण तिवारी
दलजीत सिंह
रामकुमार
अरुण पाल
इन नामों पर मंथन-चिंतन-अवलोकन होने के बाद कुछ पदाधिकारियों ने लखनऊ से नाम घोषित होने के दावे किए थे, लेकिन दिन हफ्तों,महीनों में बदल गए अध्यक्ष घोषित नहीं हो सका है।
अंदर की बात समझिए जिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टियों नीतियों के तहत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का आवेदन कराया था, उसमें से कई समर्थक हनकदार अध्यक्ष पद के दावेदारों की आंखों पर चढ़ गए हैं। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि समय रहते ऐसे समर्थकों को उचित जबाब की भी प्लानिंग है।
-------------------
#bilhaur
#bilhaurmla
नोट:- उक्त ब्लाग किसी भी दल, पार्टी, समर्थक, आवेदक का पक्षकार नहीं है, बताए गए आंकड़े पार्टी मीडिया प्रभारी और समर्थकों की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं, ब्लाग की सूची किसी भी आवेदक की वरीयता-वरिष्ठता तय नहीं करती। इस ब्लाग में सदैव बदलाव संभव है, सुझावों को भी आने वाले ब्लाग में पिरोया जा सकेगा। आप अपना कमेंट और सुझाव जरूर दें। मो. 9305029350


टिप्पणियाँ