बिल्हौर के 19 केंद्रों पर 16,037 छात्र 10 वीं, 12 वीं की देंगे बोर्ड परीक्षा 2026
- सबसे कम ककवन में और सर्वाधिक बोर्ड सेंटर शिवराजपुर ब्लाक क्षेत्र में - दो सौ से अधिक कालेजों के छात्र-छात्राओं के बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी संवाद न्यूज एजेंसी बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के 4 विकास खंडों चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर में दो सैकड़ा से अधिक इंटर कालेजों के सभी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा चयनित कुल 19 कालेजों में होगी। चयनित 19 कालेजों में पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों सहित बैठने के प्रबंध आरंभ किए गए हैं। जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह के दूसरे सप्ताह से आरंभ होनी है, जबकि बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी तक कराई जाएगी। इसके लिए लगातार इंटर कालेजों में शिक्षक काम-काज को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसबार बिल्हौर इंटर कालेज, बाबा रघुनंदन कालेज, अरौल का विद्या भवन इंटर कालेज, मकनपुर का फेयर कमेटी इंटर कालेज, सैबसू का जनकल्याण इंटर कालेज, पिहानी का लक्ष्मी नारायण इंटर कालेज, पुरा का सेवा मंदिर इंटर कालेज, डीपीएसएन इंटर कालेज ककवन, रामसहाय इंटर कालेज बैरी शिवराजपुर, मंसुख लाल इंटर कालेज ...