24 घंटे मिलेगी सभी उपभोक्ताओं को बिजली, लगेंगे प्री पेड मीटर
उत्तर प्रदेश की हिंदी खबर और फोटो
कानपुर की हिंदी खबर और फोटो
बिल्हौर, ककवन, शिवराजपुर और चौबेपुर की हिंदी खबर और फोटो
बिकरू गांव में विकास दुबे का पुलिस हत्याकांड से जुड़ी पूरी सच्चाई
With ground report of Rahul Tripathi
Bilhaur
Kakavan
Tehsil Bilhaur
Bilhaur Inter College, Baba College, Indus College, Kakwan Road,
post ofice
GT Road, Bela Road, Shivrajpur-Shivli Road, Agra-Lucknow Expressway
Lower Ganga Canal
Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan BJP, BSP
Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan SP, Congress
SDM Bilhaur
Tehsildar Bilhaur
Amar Ujala, Dainik Jagran, Hindustan, Sahara, Independent India, today
Municipality Bilhaur
Nagar Panchayat Shivrajpur
Development Blocks Kakwan, Bilhaur, Shivrajpur and Chaubepur
राहुल त्रिपाठी की ग्राउंड रिपोर्ट के साथ
- चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन व बिल्हौर में विद्युत विभाग ने सर्वे काम किया पूरा
- इलेक्ट्रानिक मीटर को हटाकर लगेंगे प्री पेड बिजली मीटरराहुल त्रिपाठी
बिल्हौर। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली चोरों को पूरी तरह समाप्त करने, उपभोक्ताओं को मांग के मुताबिक भरपूर बिजली मिल सके इसके लिए विद्युत विभाग पूरी तैयारी कर ली है, आने वाले महीनों में पुराने इलेक्ट्रानिक मीटरों को हटाकर प्री पेड मीटर लगाने की कार्रवाई आरंभ होगी। देश की कर्मी नामी कंपनियों ने इसके लिए इलाके के सभी विद्युत केंद्रों का सर्वेकर प्री पेड मीटर लाने का काम आरंभ किया है।
तहसील क्षेत्र के सभी विकास खंडों में सभी बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिले इसके लिए विद्युत विभाग ने कार्रवाई आरंभ की है। अधिशाषी अभियंता चौबेपुर परिक्षेत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में बिजली चोरी के कारण विभाग चाह कर भी अच्छे उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है, इसी को ध्यान में रखकर सरकार की मंशानुसार पहले चरण में सभी गांवों में जर्जर बिजली लाइनों को बदलकर प्री पेड मीटर लगाने की कार्रवाई आरंभ की गई है वर्ष 2025-26 तक शत प्रतिशत उपभोक्ताओं के मीटर प्री पेड कर दिए जाएंगे। उधर एसडीओ विद्युत बिल्हौर अमर सिंह ने बताया कि उनके यहां करीब 40 हजार घरेलू उपभोक्ता, 1500 कामर्शियल उपभोक्ता है। वहीं चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन में भी करीब इतने ही उपभोक्ता हैं। वरीयता क्रम में सभी पुराने मीटर बदलकर प्री पेड मीटर लगाए जाएंगे। चौबेपुर में कई उपभोक्ताओं के यहां प्रायोगिक तौर पर प्री पेड मीटर लगाए गए हैं।किसानों के ट्यूबवेल पर नहीं लगेंगे प्री पेड मीटर
बिल्हौर। घरेलू व व्यापारिक बिजली के इस्तेमाल के एक ओर जहां प्री पेड मीटर लगाने के लिए कार्रवाई आरंभ हुई है वहीं किसानों को अभी इस योजना से पूरी छूट दी गई है। बिल्हौर के एसडीओ विद्युत अमर सिंह ने बताया कि किसानों को सिचाई के लिए बिजली मुफ्त है, इसलिए अभी उनके ट्यूबवेल पर प्री पेड मीटर लगाने की योजना नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि जिन किसानों मार्च 2023 तक अपने ट्यूबवेल का संपूर्ण बकाया बिजली जमा किया है उन्हें मुफ्त बिजली योजना में निशुल्क आपूर्ति का प्रावधान सरकार की ओर से किया गया है।
टिप्पणियाँ