बिल्हौर की ककवन रोड क्रासिंग पर उपगामी पुल को सक्रिय हुए सांसद-विधायक


उत्तर प्रदेश की हिंदी खबर और फोटो कानपुर की हिंदी खबर और फोटो बिल्हौर, ककवन, शिवराजपुर और चौबेपुर की हिंदी खबर और फोटो बिकरू गांव में विकास दुबे का पुलिस हत्याकांड से जुड़ी पूरी सच्चाई With ground report of Rahul Tripathi Bilhaur Kakavan Tehsil Bilhaur Bilhaur Inter College, Baba College, Indus College, Kakwan Road, post ofice GT Road, Bela Road, Shivrajpur-Shivli Road, Agra-Lucknow Expressway Lower Ganga Canal Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan BJP, BSP Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan SP, Congress SDM Bilhaur Tehsildar Bilhaur Amar Ujala, Dainik Jagran, Hindustan, Sahara, Independent India, today Municipality Bilhaur Nagar Panchayat Shivrajpur Development Blocks Kakwan, Bilhaur, Shivrajpur and Chaubepur राहुल त्रिपाठी की ग्राउंड रिपोर्ट के साथ

- सांसद ने रेल मंत्रालय तो विधायक डीएम-एक्सीएन पीडब्लूडी के संपर्क में
- रोजाना बिल्हौर की ककवन रोड क्रासिंग पर लगता वाहनों का लंबा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्हौर। तहसील मुख्यालय की प्रमुख ककवन रोड 64 रेल क्रासिंग दिनोंदिन आवागमन के लिए समस्या बनती जा रही है। बीते कई वर्षों से स्थानीय लोगों सहित दुकानदार, राहगीर व ग्रामीण उक्त रेलवे क्रासिंग पर उप गामी पुल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सुनवाई न होने से क्षेत्रीय जनता में खासी मायूसी है। मामले का संज्ञान लेकर मिश्रिख लोकसभा के स्थानीय सांसद अशोक रावत के बाद अब बिल्हौर विधायक ने उक्त रेल क्रासिंग पर पुल बनाने की मुहिम शुरू की है।
बिल्हौर विधायक मोहित उर्फ राहुल सोनकर ने बताया कि लखनऊ-इटावा राजमार्ग की बिल्हौर तहसील कार्यालय के समीप क्रासिंग पर दिन में कई घंटे जाम लगता है। इससे तहसील आने वाले अफसर नहीं ब​ल्कि पुलिस, स्वास्थ्य, ​शिक्षा, नगर, विकास आदि विभाग के कर्मी भी जाम का ​शिकार होते हैं और आम और खास सभी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उक्त राजमार्ग से कानपुर देहात, औरैया, इटावा सहित कन्नौज के जनपदीय सीमाओं पर रहने वाले राहगीरों का दिनरात आवागमन रहता है, जिसकारण सड़क पर दिनभर वाहनों की भीड़ रहती है, इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अभी जिला​धिकारी कानपुर को पत्र लिखकर जल्द से जल्द ककवन रोड क्रासिंग पर उप गामी पुल निर्माण की कार्रवाई आरंभ करने की गुजारिश की है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा भी सेतु निगम से संपर्क कर उचित कार्रवाई को पत्र लिखा गया है। पुल का निर्माण हो जाने से हजारों लोगों को सीधा लाभ होगा।
--------------------------------------
इंसेट-1
जल्द होगा ककवन रोड क्रासिंग पर पुल का निर्माण
बिल्हौर। मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक रावत ने बताया कि वह बिल्हौर की ककवन रोड क्रासिंग पर पुल निर्माण के लिए करीब दो वर्षों से रेल मंत्रालय के संपर्क में हैं, साथ ही इज्जत नगर मंडल के अ​धिकारियों से भी इस संबंध में चर्चा हुई। आशा जताते हुए बताया कि आगामी महीनों में उक्त पुल का सर्वे, डिजायन, स्टीमेट आदि की प्रक्रिया पूरी करवा कर निर्माण काम शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कश्मीर के पहलगाम बायसरन घाटी में दहशतगर्दों ने मासूमों का किया कत्लेआम

आपदा में अवसर पाकिस्तान को यूनाइटेड स्टेट आफ ​इंडिया की पेशकश

नए भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष आए, नए उम्मीदें - नई आशंकाएं लाए