श्रीराम लीला के मंच पर अभिनय करने के लिए युवाओं में ललक
- शिवराजपुर ब्लाक के जिंदपुर सखरेज के आकाश शुक्ला कर रहे रावण का अभिनय
Rahul Tripathi
बिल्हौर। मोबाइल, टीवी और इंटरनेट के युग में भी पारंपरिक श्रीराम लीला मंच पर अभिनय करने की ललक युवाओं में हैं। क्षेत्र के जिंदपुर सखरेज के एक युवा कलाकर ने बचपन में श्रीराम लीला का मंचन देखते ही देखते सुमंत व लंकापति रावण का अभिनय करने का प्रण लिया और अब व इलाके में ही नहीं बल्कि गैर जिलों में रावण का अभिनय कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। शिवराजपुर ब्लॉक के अंतर्गत जिंदपुर सखरेज गांव के रहने वाले आकाश शुक्ला (24) ने छोटी उम्र श्रीराम लीला मंच पर अभियन करने का मन बनाया और लंका पति रावण का अभिनय करने का निर्णय लिया। युवा रावण अभिनेता आकाश शुक्ला बताते है की सखरेज में कम से कम सौ वर्षो से हो रही है प्रभु श्रीरामजी पावन लीला वह बचपन से देखने आ रहे हैं, बीते कई वर्षों से लीला मंचन देखते-देखते ही अभिनय मंचन का निर्णय लिया है। कई पुस्तकें और अनुभवशील कलाकारों के मार्ग दर्शन के उपरांत उन्होंने पहली बार 2008 में काफी प्रयास के बाद लीला मंचन में मंत्री सुमंत का अभिनय किया। वर्ष 2012 में फिर दूसरे वर्ष कई अभिनय अभिनीत किए। अब रावण का किरदार निभा रहे है, पिछले 10 वर्ष से कानपुर रामलला रावतपुर, आईआईटी कानपुर आदि सहित चित्रकूट, बनारस केेे मंचों रावण का अभिनय कर करने की बात भी आकाश शुक्ला ने बताई है।

टिप्पणियाँ