भाजपा अध्यक्ष पद के दावेदार हिम्मत रहे हार, नाम घोषित होने का इंतजार
राहुल त्रिपाठी दावे-इरादे, अनुमान-आशंका के बीच ताल ठोकने वाले भाजपा कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष पद के दावेदार व उनके समर्थक सूची न आने से सेवा-आदर करने, हाय-हजूरी, हाजिरी से इस दौरान आफत में हैं। जिला अध्यक्ष कौन बनेगा, किसका कितना दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा वह तो अभी भाजपा की लखनऊ स्थित पदाधिकारियों के मन-मस्तिष्क में हैं, लेकिन स्थानीय स्तर के भाजपाई अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा न होने के कारण 21 दावेदारों के बीच पिसे जा रहे हैं। सूत्र तो यहां तक बताते कि हिल स्टेशन और नामी-लक्जरी और फाइव-सेवन स्टार में घूमकर आए कई अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को घोषित अध्यक्ष मानकर गुणगान में सक्रिय हैं, लेकिन कुछ दावेदार दिल्ली-लखनऊ में बैठे अपने आकाओं की चौखट पर धूल नहीं बैठने दे रहे। सवर्ण-पिछड़ा का दांव चलने के लिए एड़ी चोटी का जोर भी लगाए हैं। BJP OFFICE KNAPUR LIST बिल्हौर - बिठूर सहित आंशिक रूप से घाटमपुर विधायक और अकबरपुर-मिश्रिख-कानपुर के सांसद भी संगठन और आरएसएस के वरिष्ठों से तारतम्य बिठाकर अपने हितैषी को अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन कराने में जुटे हैं। नाम घोषित होने के बाद कौन किसका कि...