विधानसभा के चुनाव दूर, समर्थक-दावेदार जीत का दावा कर रहे भरपूर

उत्तर प्रदेश की हिंदी खबर और फोटो कानपुर की हिंदी खबर और फोटो बिल्हौर, ककवन, शिवराजपुर और चौबेपुर की हिंदी खबर और फोटो बिकरू गांव में विकास दुबे का पुलिस हत्याकांड से जुड़ी पूरी सच्चाई With ground report of Rahul Tripathi Bilhaur Kakavan Tehsil Bilhaur Bilhaur Inter College, Baba College, Indus College, Kakwan Road, post ofice GT Road, Bela Road, Shivrajpur-Shivli Road, Agra-Lucknow Expressway Lower Ganga Canal Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan BJP, BSP Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan SP, Congress SDM Bilhaur Tehsildar Bilhaur Amar Ujala, Dainik Jagran, Hindustan, Sahara, Independent India, today Municipality Bilhaur Nagar Panchayat Shivrajpur Development Blocks Kakwan, Bilhaur, Shivrajpur and Chaubepur राहुल त्रिपाठी की ग्राउंड रिपोर्ट के साथ
------------------------------------------------

राहुल त्रिपाठी

बिल्हौर विधान सभा 2027 में होने हैं, सत्ता पक्ष व विपक्ष के लोग अपने-अपने दावे कर रहे हैं, पंचायत चुनाव की सरगर्मी हैं, गांव-गांव के क्षत्रप दम भर रहे हैं, लेकिन लखनऊ में किसकी सरकार बनेगी इसके लिए अभी से धुकधुकी चालू हैं।
बीते वर्ष हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा की चूड़ी टाइट करने वाले वोटर भी चौकन्ना हैं और तो और मिल्कीपुर उप चुनाव सहित दिल्ली में भाजपा की जीत आने वाले चुनावों को लेकर संजीवनी का भी काम करेंगे। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के चुनावों से पहले बिहार के चुनाव भी होने हैं, भाजपा की नीति क्या रहती हैं और संभल, काशी-मथुरा सहित महाकुंभ को कितना तवज्जों मिलता है उसी के आधार पर वोटिंग होने की उम्मीद है।
बिल्हौर विधानसभा के परिदृश्य में अब के सबसे युवा विधायक मोहित सोनकर उर्फ राहुल बच्चा और सपा की प्रत्याशी रहीं रचना सिंह तो क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं, लेकिन बसपा की प्रत्याशी मधू गौतम चुनाव के बाद क्षेत्र में झांकने तक नहीं पहुंची हैं और कांग्रेस प्रत्याशी ऊषा रानी कोरी अपने निर्धारित समर्थकों और पार्टी कार्यक्रमों सहित सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। बिल्हौर विधानसभा चुनाव 2022 की भाजपा आंधी में राहुल बच्चा ​को एक लाख से अ​धिक मत मिले थे, अब पार्टी आने वाले चुनावों में कद और पद का ​निर्धारण करेगी,
वहीं हाल सपा रचना सिंह का भी है।
भाजपा सरकार रहते बिल्हौर विधानसभा में सड़क, ​शिक्षा, स्वास्थ्य पर काम हुआ है, लेकिन ग्रामीण इलाकों के युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापरक ​शिक्षा, लोधनपुरवा औद्याेगिक स्थल का विकास न होने, ककवन, विषधन, मकनपुर, पिहानी, नदीहा, सखरेज सहितकई दूर - दराज इलाकों में आवागमन हेतु सुगम व्यवस्था न होने, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए स्टाप की व्यवस्था न होने, चौबेपुर, उत्तरीपुरा, ककवन, मकनपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की वर्षों पुरानी मांगों पर सुनवाई न होने, नगर पालिका बिल्हौर का विसतार न होने, क्षेत्र में बीते कई वर्षों से किसानों को हो रही यूरिया-डीएपी खाद की किल्लत, सिचाई का संकट ऐसे मुद्दे हैं जिनपर अभी काफी वादे पूरे होने बाकी हैं।
---------------
नोट- उक्त ब्लाग का उद्देश्य सूचनाओं का आदान प्रदान हैं, इसका किसी भी दल, उम्मीदवार से कोई लेना देना नहीं है और सदैव बदलाव की गुंजाइश है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कश्मीर के पहलगाम बायसरन घाटी में दहशतगर्दों ने मासूमों का किया कत्लेआम

आपदा में अवसर पाकिस्तान को यूनाइटेड स्टेट आफ ​इंडिया की पेशकश

नए भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष आए, नए उम्मीदें - नई आशंकाएं लाए