उत्तर प्रदेश की हिंदी खबर और फोटो कानपुर की हिंदी खबर और फोटो बिल्हौर, ककवन, शिवराजपुर और चौबेपुर की हिंदी खबर और फोटो बिकरू गांव में विकास दुबे का पुलिस हत्याकांड से जुड़ी पूरी सच्चाई With ground report of Rahul Tripathi Bilhaur Kakavan Tehsil Bilhaur Bilhaur Inter College, Baba College, Indus College, Kakwan Road, post ofice GT Road, Bela Road, Shivrajpur-Shivli Road, Agra-Lucknow Expressway Lower Ganga Canal Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan BJP, BSP Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan SP, Congress SDM Bilhaur Tehsildar Bilhaur Amar Ujala, Dainik Jagran, Hindustan, Sahara, Independent India, today Municipality Bilhaur Nagar Panchayat Shivrajpur Development Blocks Kakwan, Bilhaur, Shivrajpur and Chaubepur राहुल त्रिपाठी की ग्राउंड रिपोर्ट के साथ
-----------------------------------------------------------
राहुल त्रिपाठी
बिल्हौर के राधन उप चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार शिवम गौतम की जीत की जितनी चर्चाएं राजनैतिक गलियारों में नहीं हैं उससे कहीं ज्यादा सपा के अंदर हुई दो फाड़ गप्प हांकते लोग नजर आ रहे हैं।
उपचुनाव में विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम के प्रत्याशी हरेंद्र गौतम जहां 2188 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहें वहीं पूर्व विधायक और सपा के कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला गुट के प्रत्याशी कालिका प्रसाद चौथे नंबर पर पहुंच गए उन्हें मात्र 1368 मत ही मिले। मुनींद्र शुक्ला ने जनसंपर्क में विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व सांसद राजाराम पाल,पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, पूर्व अध्यक्ष निर्भय सिंह यादव, विधायक मो. हसन रूमी, जगराम सिंह यादव, ककवन जिला पंचायत सदस्य पति रामलखन गौतम सहित कई नामी सपाइयों ने उत्तरीपुरा पहुंच उम्मीदवार कालिका प्रसाद के कार्यालय का शुभारंभ किया और गांव जाकर जनसंपर्क, लेकिन नतीजों विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव व रचना सिंह के प्रत्याशी को वोट ज्यादा मिले। रचना का स्पष्ट कहना है कि हमारे दल के कुछ खास लोग भाजपा से मिलकर पार्टी की छवि ही धूमिल कर रही है। यदि वोटरों के सामने जिलाध्यक्ष व नामी पार्टी द्वारा सियासत चमकाने के लिए ऐसा न किया जाता तो वह जीत पाते और क्षेत्र में पार्टियों के अनुसार काम करने का मौका मिलता। वहीं अभी तक जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला या फिर पार्टी के संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट। उधर रचना के पति पंकज यादव ने बताया कि अमिताभ बाजपेई जी ने जिस लक्ष्मणपुर मिश्रान गांव में जनसंपर्क किया वहां सपा को मात्र 6 वोट ही मिले हैं।
----------
बसपा की निष्कि्रयता से भीम आर्मी का बढ़ा दबदबा
बिल्हौर। विधानसभा चुनाव में बाहर से आईं मधू गौतम दोबारा क्षेत्र में नहीं दिखी और तो और बसपा संगठन भी इलाके में कई नजर नहीं आ रहा। ऐसे में सांसद चंद्रशेखर रावण की भीम आर्मी का दबदबा लगातार सुरक्षित बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रहा है। भीम आर्मी के समर्थित प्रत्याशी बताए जा रहे विपिन तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 1836 वोट मिले। विपिन ने पूरी सक्रियता के साथ प्रत्येक बूथ पर चुनाव लड़ा।
-------------------------
हमें तो अपनों ने हराया भाजपा में नहीं थी दम
सपा की रचना सिंह गौतम और विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने बताया कि हमें तो पार्टी के लोगों ने जानते हुए हराया है, कई ऐसे लोग है जो भाजपा के संपर्क में थे जिनके साक्ष्य, काल रिकार्डिंग उनके पास हैं। पूरा मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी और प्रदेश अध्यक्ष जी के संज्ञान में हैं, उचित समय पर पूरी बात रखी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्णय को ही अंतिम माना जाएगा।
----------
धरना देवी रचना ने कई चुनाव संघर्ष से लड़कर जीते
पंचायत चुनाव में बारंडा जिला पंचायत से चाहे महमूद अली हो, नानामऊ के योगेंद्र सिंह गगन, ककवन से मीना गौतम या फिर भाजपा की आंधी में ककवन ब्लाक प्रमुख किरण यादव की जीत तीनों में रचना सिंह का करिश्मा विरोधी दलों ने देखा भी और माना भी। विधानसभा चुनाव में जमीन मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाने वाली रचना सिंह को धरना देवी के नाम से भी निर्वाचन क्षेत्र में विरोधी पुकारते हैं। सपा के चाहे राष्ट्रीय अध्यक्ष हो या भी सांसद डिंपल से भी रचनाकी सीधा जुड़ाव होने का दावा सपाई करते आए हैं, युवा व क्षेत्रीय चेहरा होने के नाते एसेंबली इलेक्शन में उन्हें 80 हजार से अधिक मत भी मिले थे।
---------------
पूर्व सांसद अंजू बाला की नजर भी बिल्हौर विधानसभा पर
अरौल के एक शादी समारोह में मिली पूर्व सांसद अंजू बाला ने अपने पुराने अंदाज में कहा कि मुझे बिल्हौर का बहुत स्नेह मिला हैं, मैं बिल्हौर और यहां की जनता के बहुत कुछ करना चाहती हूं, चाहे मुझे उसके लिए कुछ भी करना पड़े। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यदि बिल्हौर के लोग कहें तो निर्णय लिया जाएगा, तभी एक समर्थक ने टपाक से कहा कि दीदी ने अब तो अपना आवास भी यहां ले लिया है बिल्हौर के हर घर-हर गांव में नजर है।
-------------------------
नोट:- उक्त आंकडें और सूचना बातचीत और राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों-समर्थकों द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं ओर बताए गए हैं, ऐसे में इनमें बदलाव संभव है। उक्त ब्लाग का किसी भी व्यक्ति नागरिक, दल से कोई लेना देना नहीं है और बदलाव संभव है।









टिप्पणियाँ