बिल्हौर तहसील के 13 सेंटरों पर होगी 180 कालेज के छात्रों की बोर्ड परीक्षा


- जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी की गई सेंटरों की सूची

- गूगल मैप, जीओ टैगिंग सहित सीसीटीवी-वाइस रिकार्डिंग सुविधा वाले कालेज बने सेंटर

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्हौर। 24 फरवरी से आरंभ हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तहसील क्षेत्र के सभी चार विकास खंडों के कालेजों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर सेंटर की सूची जारी कर दी गई है। तहसील क्षेत्र के 180 कालेज के छात्रों के लिए इसबार 13 सेंटरों पर कड़ी चौकसी और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बोर्ड एक्जाम होंगे।

जानकारी के अनुसार इसबार भी क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाओं को भली प्रकार संपन्न कराने जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार क आदेश पर परीक्षा केंद्रों पर चाक चौबंध प्रबंध किए गए हैं। इसबार तहसील क्षेत्र में सबसे बड़ा बोर्ड परीक्षा केंद्र रामसहायक कालेज शिवराजपुर का बनाया गया है, इसमें आसपास क्षेत्र के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 24 कालेजों के 1016 छात्र परीक्षा देगे। इस बार क्षेत्र के बीआरडी इंटर कालेज में 19, विद्या भवन इंटर कालेज अरौल में 9 कालेज के छात्र परीक्षा देंगे। इसी तरह फेयर कमेटी इंटर कालेज मकनपुर में 16, जन कल्याण इंटर कालेज सैबसू में 15, लक्ष्मीनारायण इंटर कालेज पिहानी में 8, सेवा मंदिर कालेज उत्तरीपुरा में 11, डीपीएस इंटर कालेज ककवन में 12, श्रीनारायण इंटर कालेज चौबेपुर में 15, अन्नपूर्णा इंटर कालेज खजुरी में 12, सुरेश एजूकेशन सेंटर बादीपुरवा में 10, भजनलाल इंटर कालेज गबड़हा में 16, राजेंद्र नाथ इंटर कालेज मुस्ता में 13 कालेज के छात्र बोर्ड एक्जाम देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से क्षेत्रीय कालेज के प्रधानाचार्यों को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराने का सिलसिला भी आरंभ किया गया है। रौगांव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राहुल पाल ने बताया कि सोमवार से बोर्ड एडमिट कार्ड का वितरण आरंभ होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कश्मीर के पहलगाम बायसरन घाटी में दहशतगर्दों ने मासूमों का किया कत्लेआम

आपदा में अवसर पाकिस्तान को यूनाइटेड स्टेट आफ ​इंडिया की पेशकश

नए भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष आए, नए उम्मीदें - नई आशंकाएं लाए