संदेश

सरकारी धान खरीद केंद्रों पर रहता सन्नाटा, आढ़तों पर चहल पहल

चित्र
 अफसर बोले जल्द ही धान खरीद में आएगी तेजी   तहसील में दो दर्जन से अधिक सरकारी धान खरीद केंद्र बिल्हौर। तहसील क्षेत्र में सरकार द्वारा किसानों को उनकी धान उपज का सही दाम मिल सके इसके लिए दो दर्जन से अधिक धान खरीद केंद्र खोले गए हैं, लेकिन पीसीएफ सहित कई अन्य केंद्रों के प्रभारियों द्वारा ‌ढिलाई बरतने से क्षेत्रीय किसानों को मोह उक्त केंद्र टूट गया है, इसलिए बेहद धीमी गति से लगभग सभी केंद्रों परखरीद हो रही है। उधर निजी आढ़तों खासकर उत्तरीपुरा और शिवराजपुर के आसपास मिली भगत से किसानों की धान खरीदी सरकारी केंद्रों पर बिक्री करने के मामले प्रकाश में आ रहा है। सोमवार को अवकाश होने के कारण वैसे तो तहसील क्षेत्र के किसी भी राजकीय धान खरीद केंद्र पर बिक्री काम हुआ ही नहीं, लेकिन सामान्य दिनों में भी उक्त केंद्रों पर सन्नाटा ही रहता है। बिल्हौर के राजेपुर स्थित राजकीय धान खरीद केंद्र पर सोमवार को ताला लटकता मिला जबकि एकदम समीप स्थित एक निजी आढ़त पर धान तौल होते मिली। यही हाल ककवन में भी नजर आया। सरकारी खरीद के लिए आए उपकरण तो केंद्र पर नजर आए लेकिन कर्मी छुट्टी पर रहे। कुछ किसान धान बिक...

60 लाख रुपये पैचिंग-मरम्मत से बनी सड़क 8 दिन में गई दरक

चित्र
 मरम्मत के 8 दिन बाद ही उखड़ गया उत्तरीपुरा-नदीहा संपर्क मार्ग पीएमजेएसवाई के जेई बोले सड़क टूटने की है जानकारी, मरम्मत कराऊंगा   राहुल त्रिपाठी बिल्हौर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े अफसरों की अनदेखी के कारण इलाके में जिन सड़कों की पैचिंग व मरम्मत काम में जमकर गड़बड़झाला हो रहा है। क्षेत्र के धौरसलार-खजुरी मार्ग की तरह ही उत्तरीपुरा-नदीहा मार्ग में भी कार्यदाई संस्था के ठेकेदार मानक अनुसार काम न किए जाने से मरम्मत के 8 दिन बाद ही नदीहामार्ग उखड़ने लगा है, इससे रोज आवागमन करने वाले ग्रामीण परेशान बने हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंर्तगत क्षेत्र के जीटी रोड उत्तरीपुरा से लेकर रामपुर नरुआ तक करीब 10 किमी लंबे संपर्क मार्ग टूट जाने के कारण स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर संपर्क मार्ग की मरम्मत करीब 8 दिन पहले कराई गई थी, लेकिन एक सप्ताह गुजरने के बाद घटिया पैचिंग व मरम्मत से उक्त सड़क एकबार फिर से जस की तस हो गई है। गांव के आदर्श मिश्रा, सूर्य प्रताप, राजू, जगरुप, भोलानाथ आदि ने बताया कि नदीहा मार्ग से रोजाना कमालपुर, सकरवां, गजफरपर, रामपुर नरुआ, मद्दूपुर, ...

बिल्हौर के आंगनबाड़ी केंद्रों से कैसे दूर हो कुपोषण, जब बुनियादी सुविधाएं नहीं

चित्र
 बिल्हौर विधायक के गोद ‌लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल बेहद खस्ताहाल  विधायक को भी नहीं मालूम की वह खोद ‌लिए हैं औरंगपुर सांभी के तीन आंगनबाड़ी केंद्र   दूर-दराज गांवों के जरूरतमंद मां-पिता के नैनिहालों को पोषक आहार और अच्छे स्कूलों की तरह खेल-खिलौने, पोषक तत्व मिल सके इसके लिए सरकार ने गांवों में आंगनवाड़ी केंद्र खोले हैं, जिन्हें जल्द ही प्री स्कूल का दर्जा दिए जाने की उम्मीद है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकार पानी की तरह रुपये भी बहा रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों व्यवस्था सुधारने के लिए जनप्रतिनिधियों व जिलास्तरीय अफसरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, लेकिन इसके बाद भी इन आंगनबाड़ी केंद्रों का दुर्दशा वाला कुपोषण खत्म होता नहीं दिख रहा है। बिल्हौर विकास खंड क्षेत्र के औरंगपुर सांभी ग्राम पंचायत में कुल 5 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें बिल्हौर विधायक राहुल सोनकर ने केंद्र संख्या एक, चार व पांच को बीते एक वर्ष से गोद ले रखा है। केंद्र एक औरंगपुर सांभी व टिकरिया केंद्र संख्या 5 में बच्चों के लिए भवन, शौचालय, पेयजल तो दूर बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। कुपोषण को दूर करने में बाल विक...

बिल्हौर बेदीपुर का बेटा, ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बन नाम किया रोशन

चित्र
राहुल त्रिपाठी क्षेत्र के एक छोटा से गांव बेदीपुर निवासी किसान परिवार में जन्मे डा0 अरविंद शुक्ला मध्य प्रदेश ग्वालियर स्थित राज माता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय कुलपति बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश के राजपाल मंगू लाल पटेल ने डा0 अरविंद को विश्वविद्यालय की जिम्मेदार सौंपी है। डा0 अरविंद के कुलपति बनाए जाने के बाद उनके बिल्हौर,बेदीपुर, मल्लापुर, रसूलपुर, सैबसू, घिमऊ, अप्पा निवादा आदि गांवों में रहने वाले सहपाठियों और मित्रों परिवारीजनों में खुशी का माहौल है। बिल्हौर बेदीपुर के डॉ अरविंद शुक्ल ग्वालियर कृषि यूनिवर्सिटी का बने कुलपत‌ि सैबसू गांव स्थित जन कल्याण इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य सिद्घ गोपाल ‌द्विवेदी ने बताया क‌ि उनके छात्र रहे बेदीपुर गांव निवासी अरविंद शुक्ला अब मध्य प्रदेश ग्वालियर स्थित राजमाता विजयराजे ‌सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए हैं। अरविंद शुक्ल के पिता स्व0 जगदीश प्रसाद शुक्ला किसान थे और इनकी माता रामरोशनी शुक्ला थी जो घरेलू महिला थीं। अरविंद ने 10 वीं तक की पढ़ाई सैबसू कालेज में की, और उसे मैंने विज्ञान पढ़ाई है। 12 वीं कन्नौज के एसएन इंटर काल...

बिल्हौर की डा0 श्रिती ने पूर्व राष्ट्रपति का कल्याणपुर का बंगला लिया

चित्र
Dr. Shriti of Bilhaur took former President Ram Nath Kovind's bungalow in Kalyanpur Rahul Tripathi Dr. Sharad Katiyar and his wife Shriti Katiyar, who operate Shrirish Hospital in Bilhaur town, have taken former President Ram Nath Kovind's bungalow at Indra Nagar, Maharishi Dayanand Vihar, Kalyanpur, Kanpur. The doctor couple told that on the request of the former President, they have handed over Diwali gifts to them for security protection. Dr. Couple, who run a private hospital in Bilhaur, met the former President, Mr. Sharad Katiyar told that he has an old acquaintance with Anand Kumar, a colleague of former President Ram Nath Kovind and who oversees his works in Kalyanpur, Kanpur Dehat. It was by Anand Kumar that he was first made to meet the former President at 12 Janpath in Delhi, after which the former President first gave Anand Kumar the power of attorney of the said bungalow in Kalyanpur and congratulated him on the new house.On October 20, wife Dr. Shriti Katiyar took...

साइकिल, जीप और हेलीकाप्टर से कई बार बिल्हौर आए मुलायम सिंह

चित्र
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर में यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के पुराना नाता रहा है। ककवन क्षेत्र में कई दशकों पर ब्लाक प्रमुख रहे चौधरी शिवसिंह के बुलावे पर उन्होंने यहां जनसभा की और पूर्व जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव के साथ उन्होंने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए जीप से गांव-गांव जनसंपर्क भी किया। मुलायम से शादी समारोह में शामिल होने के लिए कमसान ग्राम पंचायत के अमानपुरवा भी आए थे। उनके निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी से जुटे आमखास सभी लोगों गमी का माहौल है।  ककवन के पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी शिवसिंह के काफी करीब थे मुलायम  शिवराजपुर डिग्री कालेज, सड़कें, नदी पुल ने बिल्हौर में बनवाएं, कई शिक्षण संस्थाान भी कराए एडेड  धरती पुत्र मुलायम सिंह के निधन की सूचना जैसे ही सोमवार इलाकाई समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों को लगी तो उनमें शोक की लहर दौड़ गई। सेवानिवृत्त शिक्षक ओमकार यादव ने बताया कि नेता जी सार्वमान्य नेता थे, उन्होंने पिछड़ी जाति का उत्थान किया, उनकी याद में हम शिक्षकों ने एकाराय होकर वर्ष 2005 में खं...

गंगा तट पर 7,210 दिनों से अनवरत भोले बाबा का महारुद्राभ‌िषेक

चित्र
  राहुल त्रिपाठी बिल्हौर के शिवराजपुर के बहरामपुर गांव निवासी शिवभक्त पं0 गोपीकृष्ण अग्निहोत्री ‌शिवरात्रि की भांति बीते 7,210 दिनों से अनवरत खेरेश्वर गंगा तट पर प्राचीन महाकालेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोले ना‌थ का नियमित महारुद्राभिषेक कर रहे हैं। सर्दी,गर्मी, बरसात सहित नाते-रिश्तेदारी की परवाह किए बगैर गोपीकृष्ण आशुतोष भगवान को पूरी तरह समर्पित हैं उनका दावा है कि भोलेबाबा की कृपा उन पर बरस रही है, आज तक वह उनकी पूजा अर्चना में कोई बाधा नहीं पड़ी, जब तक शरीर में जान है वह लगातार भोले बाबा का महारुद्राभिषेक अच्छे से अच्छे ढंग से करते रहेंगे। ''भक्त गोपीकृष्ण 3 जून 2002 से भगवान शिव की अनवरत स्तुत‌ि''  वाराणसी के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से व्याकरणाचार्य, साहित्याचार्य और वेदाचार्य की शिक्षा लेकन आचार्य बने शिवराजपुर बहरामपुर के पं0 गोपीकृष्ण अग्निहोत्री की भगवान भोले नाथ में अटूट श्रद्घा है। गोपीकृष्ण ने बताया कि विक्रम संवत 2059 की ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी यानि 3 जून 2002 से वह खेरेश्वर गंगा तट स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में गंगा स्नान के उपरांत अनवरत...