संदेश

बसपा भाजपा छोड़ने वाले बिल्हौर के पूर्व विधायक भगवती सागर की बेटी के विवाह में पहुंचे कई नेता

चित्र
राहुल त्रिपाठी  बिल्हौर, मऊरानीपुर से कई बार विधायक रहे भगवती प्रसाद सागर की पुत्री का विवाह 30 जनवरी 2023 को कानपुर रतनलाल नगर के एक फाइव स्टार वेंकट हाल से हुई। बहुजन समाज पार्टी के हाथी भारतीय जनता पार्टी के कमल और अब सपा की साइकिल की सवारी कर रहे भगवती प्रसाद सागर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के काफी करीबी माने जाते हैं। वहीं भाजपा में 5 साल तक मंत्री पद की आस और उचित सम्मान न मिलने से आहत भगवती प्रसाद सागर ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले  सपा का दामन थामते हुए घाटमपुर विधानसभा पर नजरें लगाई हैं। 30 जनवरी को हुए विवाह समारोह में राधन से भाजपा जिला पंचायत सदस्य राजा दिवाकर, भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष एमपी सलोनिया सपा के विधायक पद के उम्मीदवार भगवती प्रसाद सागर की पुत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचे। बिल्हौर विधानसभा से कई भाजपाइयों के गुपचुप ढंग से उक्त शादी समारोह में शामिल होने की सूचनाएं हैं।

बिल्हौर के बच्चों ने लखनऊ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र देखा

चित्र
- बिल्हौर विधायक ने सभी छात्रों को सत्र के बीच में हाथ हिलाकर किया अभिवादन - विधायक बोले क्षेत्र के सभी ब्लाकों से होनहार छात्रों को बारी-बारी मिलेगा मौका   बिल्हौर। बीबीपुर स्थित निजी स्कूल प्रभा सनराइज स्कूल के 21 स्टूडेंट्स व 2 शिक्षकों ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल हुए और विधानसभा की कार्यवाई को भली प्रकार देखा-समझा। क्षेत्रीय विधायक राहुल सोनकर ने निर्वाचन क्षेत्र के छात्रों के विधानसभा सत्र में दर्शक रूप में शामिल होने बिल्हौर के लिए एक विशेष गौरवशाली क्षण बताते हुए आने वाले सत्रों में भी होनहार छात्रों, युवाओं, युवतियों को भी विधानसभा में आमंत्रण की बात कही है। प्रभा सनराइज स्कूल के प्रमुख बिरजू भारती ने बताया कि मंगलवार को स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज दीक्षित संग 3 शिक्षक और 21 छात्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आदेश पर लखनऊ स्थित विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दर्शक के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि लोकतांत्रित व्यवस्था कैसे संचालित होती हैं, इसको छात्र-छात्राओं ने बारीकी से देखा समझा। बताया कि 12 वीं कक्षा के मनु तिवारी, तेजस्वी कटियार, मांसी सिंह, कोमल गुप्...

घंटों लाइन लगाने के बाद भी किसानों को नहीं मिल रही खाद

चित्र
- गेहूं किसान खाद लेने के लिए खेत और खाद दुकानों पर कर रहे संघर्ष RAHUL TRIPATHI  शिवराजपुर (बिल्हौर)। समितियों पर खाद न मिलने के चलते बड़ी संख्या में किसान कस्बे के इफको केंद्र पर पहुंच रहे हैं, जिससे सुबह से ही केंद्र पर लंबी लाइनें लग जाती है, किसान जुताई में व्यस्त है इसलिए महिलाएं भी लाइन लगा रही हैं। मौजूदा समय में गेहूं की जबरदस्त बुआई चल रही है। डीएपी खाद न मिलने के कारण गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। बीते कई दिनों से किसान खाद लेने के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं। समिति पर रैक आने के बाद ही खाद मिलने की बात बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि धान की फसल की कटाई के बाद खेत में आर्द्रता होने से किसान जुताई करके गेहूं की बुआई करना चाह रहे हैं। इसके लिए उन्हें डीएपी की जरूरत है। बताया कि अगर खेत की आर्द्रता कम हो गई तो बुआई लेट हो जाएगी। क्षेत्रीय किसान तारापति नेवादा गांव के उमाशंकर अवस्थी ने बताया कि डीएपी लेने के लिए आए हैं। उन्हें गेहूं की बुआई करनी है। तीन बोरी डीएपी लेने के लिए 3 दिन से चक्कर लगा रहे हैं। गेहूं की बुआई लेट हो रही है। गौरी गांव के दीपू शुक्ला ने बत...

सरकारी धान खरीद केंद्रों पर रहता सन्नाटा, आढ़तों पर चहल पहल

चित्र
 अफसर बोले जल्द ही धान खरीद में आएगी तेजी   तहसील में दो दर्जन से अधिक सरकारी धान खरीद केंद्र बिल्हौर। तहसील क्षेत्र में सरकार द्वारा किसानों को उनकी धान उपज का सही दाम मिल सके इसके लिए दो दर्जन से अधिक धान खरीद केंद्र खोले गए हैं, लेकिन पीसीएफ सहित कई अन्य केंद्रों के प्रभारियों द्वारा ‌ढिलाई बरतने से क्षेत्रीय किसानों को मोह उक्त केंद्र टूट गया है, इसलिए बेहद धीमी गति से लगभग सभी केंद्रों परखरीद हो रही है। उधर निजी आढ़तों खासकर उत्तरीपुरा और शिवराजपुर के आसपास मिली भगत से किसानों की धान खरीदी सरकारी केंद्रों पर बिक्री करने के मामले प्रकाश में आ रहा है। सोमवार को अवकाश होने के कारण वैसे तो तहसील क्षेत्र के किसी भी राजकीय धान खरीद केंद्र पर बिक्री काम हुआ ही नहीं, लेकिन सामान्य दिनों में भी उक्त केंद्रों पर सन्नाटा ही रहता है। बिल्हौर के राजेपुर स्थित राजकीय धान खरीद केंद्र पर सोमवार को ताला लटकता मिला जबकि एकदम समीप स्थित एक निजी आढ़त पर धान तौल होते मिली। यही हाल ककवन में भी नजर आया। सरकारी खरीद के लिए आए उपकरण तो केंद्र पर नजर आए लेकिन कर्मी छुट्टी पर रहे। कुछ किसान धान बिक...

60 लाख रुपये पैचिंग-मरम्मत से बनी सड़क 8 दिन में गई दरक

चित्र
 मरम्मत के 8 दिन बाद ही उखड़ गया उत्तरीपुरा-नदीहा संपर्क मार्ग पीएमजेएसवाई के जेई बोले सड़क टूटने की है जानकारी, मरम्मत कराऊंगा   राहुल त्रिपाठी बिल्हौर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े अफसरों की अनदेखी के कारण इलाके में जिन सड़कों की पैचिंग व मरम्मत काम में जमकर गड़बड़झाला हो रहा है। क्षेत्र के धौरसलार-खजुरी मार्ग की तरह ही उत्तरीपुरा-नदीहा मार्ग में भी कार्यदाई संस्था के ठेकेदार मानक अनुसार काम न किए जाने से मरम्मत के 8 दिन बाद ही नदीहामार्ग उखड़ने लगा है, इससे रोज आवागमन करने वाले ग्रामीण परेशान बने हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंर्तगत क्षेत्र के जीटी रोड उत्तरीपुरा से लेकर रामपुर नरुआ तक करीब 10 किमी लंबे संपर्क मार्ग टूट जाने के कारण स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर संपर्क मार्ग की मरम्मत करीब 8 दिन पहले कराई गई थी, लेकिन एक सप्ताह गुजरने के बाद घटिया पैचिंग व मरम्मत से उक्त सड़क एकबार फिर से जस की तस हो गई है। गांव के आदर्श मिश्रा, सूर्य प्रताप, राजू, जगरुप, भोलानाथ आदि ने बताया कि नदीहा मार्ग से रोजाना कमालपुर, सकरवां, गजफरपर, रामपुर नरुआ, मद्दूपुर, ...

बिल्हौर के आंगनबाड़ी केंद्रों से कैसे दूर हो कुपोषण, जब बुनियादी सुविधाएं नहीं

चित्र
 बिल्हौर विधायक के गोद ‌लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल बेहद खस्ताहाल  विधायक को भी नहीं मालूम की वह खोद ‌लिए हैं औरंगपुर सांभी के तीन आंगनबाड़ी केंद्र   दूर-दराज गांवों के जरूरतमंद मां-पिता के नैनिहालों को पोषक आहार और अच्छे स्कूलों की तरह खेल-खिलौने, पोषक तत्व मिल सके इसके लिए सरकार ने गांवों में आंगनवाड़ी केंद्र खोले हैं, जिन्हें जल्द ही प्री स्कूल का दर्जा दिए जाने की उम्मीद है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकार पानी की तरह रुपये भी बहा रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों व्यवस्था सुधारने के लिए जनप्रतिनिधियों व जिलास्तरीय अफसरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, लेकिन इसके बाद भी इन आंगनबाड़ी केंद्रों का दुर्दशा वाला कुपोषण खत्म होता नहीं दिख रहा है। बिल्हौर विकास खंड क्षेत्र के औरंगपुर सांभी ग्राम पंचायत में कुल 5 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें बिल्हौर विधायक राहुल सोनकर ने केंद्र संख्या एक, चार व पांच को बीते एक वर्ष से गोद ले रखा है। केंद्र एक औरंगपुर सांभी व टिकरिया केंद्र संख्या 5 में बच्चों के लिए भवन, शौचालय, पेयजल तो दूर बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। कुपोषण को दूर करने में बाल विक...

बिल्हौर बेदीपुर का बेटा, ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बन नाम किया रोशन

चित्र
राहुल त्रिपाठी क्षेत्र के एक छोटा से गांव बेदीपुर निवासी किसान परिवार में जन्मे डा0 अरविंद शुक्ला मध्य प्रदेश ग्वालियर स्थित राज माता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय कुलपति बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश के राजपाल मंगू लाल पटेल ने डा0 अरविंद को विश्वविद्यालय की जिम्मेदार सौंपी है। डा0 अरविंद के कुलपति बनाए जाने के बाद उनके बिल्हौर,बेदीपुर, मल्लापुर, रसूलपुर, सैबसू, घिमऊ, अप्पा निवादा आदि गांवों में रहने वाले सहपाठियों और मित्रों परिवारीजनों में खुशी का माहौल है। बिल्हौर बेदीपुर के डॉ अरविंद शुक्ल ग्वालियर कृषि यूनिवर्सिटी का बने कुलपत‌ि सैबसू गांव स्थित जन कल्याण इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य सिद्घ गोपाल ‌द्विवेदी ने बताया क‌ि उनके छात्र रहे बेदीपुर गांव निवासी अरविंद शुक्ला अब मध्य प्रदेश ग्वालियर स्थित राजमाता विजयराजे ‌सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए हैं। अरविंद शुक्ल के पिता स्व0 जगदीश प्रसाद शुक्ला किसान थे और इनकी माता रामरोशनी शुक्ला थी जो घरेलू महिला थीं। अरविंद ने 10 वीं तक की पढ़ाई सैबसू कालेज में की, और उसे मैंने विज्ञान पढ़ाई है। 12 वीं कन्नौज के एसएन इंटर काल...