संदेश

गजब है लुटेरे की याद में हर साल संभल में लगता रहा नेजा मेला

चित्र
राहुल त्रिपाठी देश का भी गजब इतिहास कभी - कभी सामने आ जाता है, दुनिया में ख्याति पाने वाले सोमनाथ मंदिर में लूटपाट करने वाले लुटेरे सैय्यद सालार मसूद गाजी की याद में संभल चंदौली में दशकों से मेला लगता रहा। मु​स्लिम बिरादरी के लोग रस्म अदायगी और फातिया पढ़कर इस्लाम को आगे बढ़ाते है, अब तब संभल में माहौल थोड़ा टाइट है तो अब पढ़ लिखकर अफसर बने अ​धिकारी लुटेरों की याद में लगने वाले मेला और यहां होने वाली रस्म अदायगी का कुरीति कुप्रथा बता रहे हैं। बताते चले की महमूद गजनवी का भांजा व सेनापति रहा सैय्यद सालार मसूद गाजी के भारत में क्रूरता के कई किस्से आम हैं। उसी में एक गुजरात प्रांत के सोमनाथ मंदिर में लूटपाट की थी। एक हजार ईस्वी से 1027 तक उक्त लूटेरे ने अपने मामा के इशारे पर भारत पर 17 बार आक्रमण किए और युद्ध में ही मारा गया। सालार मसूद की कब्र बहराइच में हैं इतिहासकारों का दावा है कि संभल में सैय्यद सालार की दरगाह पर नेजा मेला ​सिफ इसलिए लगाया जाता है उसने युद्ध में हिंदू हृदय सम्राट और देश के अंतिम राजा पृथ्वीराज चौहान को युद्ध में हराया था। उसी की याद में संभल में तीन दिवसीय नेजा मेला आ...

भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष घो​षित, बिल्हौर के आवेदकों में मायूसी

चित्र
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर। बीते कई माह से भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की अटकलों के बीच रविवार दोपहर बाद घाटमपुर के पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान का नाम घोषित होते ही बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से आवेदन करने वाले 7 भाजपा समर्थकों में मायूसी नजर आई। वहीं दबे मन से सभी संगठन के इस फैसले का समर्थन करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए चुप्पी साधते हुए एकांत की ओर चले गए। भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष घो​षित, बिल्हौर के आवेदकों में मायूसी बिल्हौर विधानसभा से 7 पार्टीजनों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए किया था नामांकन मालूम रहे कि बीते वर्ष दिसंबर माह में भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई थी, तब बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से ककवन निवासी सत्येंद्र उर्फ राजू दुबे, औरोंताहरपुर निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष रवी दी​क्षित के भतीजे व जिला पंचायत सदस्य अश्विनी उर्फ गोपाल दीक्षित, उत्तरीपुरा निवासी संतोष बाजपेई, महिला मोर्चा और शिवराजपुर नगर पंचायत की प्रत्याशी रही...

भाजपा अध्यक्ष पद के दावेदार हिम्मत रहे हार, नाम घो​षित होने का इंतजार

चित्र
राहुल त्रिपाठी दावे-इरादे, अनुमान-आशंका के बीच ताल ठोकने वाले भाजपा कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष पद के दावेदार व उनके समर्थक सूची न आने से सेवा-आदर करने, हाय-हजूरी, हाजिरी से इस दौरान आफत में हैं। जिला अध्यक्ष कौन बनेगा, किसका कितना दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा वह तो अभी भाजपा की लखनऊ ​स्थित पदा​धिकारियों के मन-म​स्तिष्क में हैं, लेकिन स्थानीय स्तर के भाजपाई अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा न होने के कारण 21 दावेदारों के बीच पिसे जा रहे हैं। सूत्र तो यहां तक बताते कि हिल स्टेशन और नामी-लक्जरी और फाइव-सेवन स्टार में घूमकर आए कई अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को घो​​षित अध्यक्ष मानकर गुणगान में सक्रिय हैं, लेकिन कुछ दावेदार दिल्ली-लखनऊ में बैठे अपने आकाओं की चौखट पर धूल नहीं बैठने दे रहे। सवर्ण-पिछड़ा का दांव चलने के लिए एड़ी चोटी का जोर भी लगाए हैं। BJP OFFICE KNAPUR LIST बिल्हौर - बिठूर सहित आं​शिक रूप से घाटमपुर विधायक और अकबरपुर-मिश्रिख-कानपुर के सांसद भी संगठन और आरएसएस के वरिष्ठों से तारतम्य बिठाकर अपने हितैषी को अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन कराने में जुटे हैं। नाम घो​षित होने के बाद कौन किसका कि...

नोन नदी को सदानीरा रखने के लिए 1.50 करोड़ रु. मनरेगा से होगे खर्च

चित्र
- डीएम, सीडीओ रामपुर नरुआ पहुंचकर मनरेगा श्रमिकों संग शुरु कराया काम बिल्हौर। तहसील क्षेत्र की प्रमुख नोन नदी जो ककवन, ​शिवराजपुर और चौबेपुर होते हुए सदर तहसील के बिठूर में गंगा नदी में मिलती है उसे सदानीरा बनाए रखने के लिए मुख्य विकास अ​धिकारी और जिला​धिकारी की कार्ययोजना के तहत पुर्नजीवित और प्राकृतिक सौदर्य के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए ​शिवराजपुर क्षेत्र के कई गांवों में नदी की मनरेगा योजना के द्वारा खुदाई की जाएगी। डीएम, सीडीओ और विधायक बिल्हौर व ​शिवराजपुर ब्लाक प्रमुख ने पूजा अर्चना कर नाेन नदी पुर्नोद्धार हेतु हवन-पूजन कर काम शुरू कराया है। शनिवार को बिल्हौर विधायक मोहित उर्फ राहुल बच्चा सोनकर, डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह व सीडीओ दीक्षा जैन ने रामपुर नरुआ गांव के समीप नोन नदी के पुर्नोद्धार अभियान का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद सभी ने कन्हैया ताल का स्थलीय निरीक्षण कर पर्यटन की संभावनाओं को भी परखा। डीएम ने इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को बताया कि नोन नदी की साफ-सफाई में बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। इस कार्य में लगभग 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंग...

बिल्हौर तहसील के 13 सेंटरों पर होगी 180 कालेज के छात्रों की बोर्ड परीक्षा

- जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी की गई सेंटरों की सूची - गूगल मैप, जीओ टैगिंग सहित सीसीटीवी-वाइस रिकार्डिंग सुविधा वाले कालेज बने सेंटर संवाद न्यूज एजेंसी बिल्हौर। 24 फरवरी से आरंभ हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तहसील क्षेत्र के सभी चार विकास खंडों के कालेजों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर सेंटर की सूची जारी कर दी गई है। तहसील क्षेत्र के 180 कालेज के छात्रों के लिए इसबार 13 सेंटरों पर कड़ी चौकसी और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बोर्ड एक्जाम होंगे। जानकारी के अनुसार इसबार भी क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाओं को भली प्रकार संपन्न कराने जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार क आदेश पर परीक्षा केंद्रों पर चाक चौबंध प्रबंध किए गए हैं। इसबार तहसील क्षेत्र में सबसे बड़ा बोर्ड परीक्षा केंद्र रामसहायक कालेज शिवराजपुर का बनाया गया है, इसमें आसपास क्षेत्र के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 24 कालेजों के 1016 छात्र परीक्षा देगे। इस बार क्षेत्र के बीआरडी इंटर कालेज में 19, विद्या भवन इंटर कालेज अरौल में 9 कालेज के छात्र परीक्षा दे...

राधन में भाजपा जीती, लेकिन सपा-सपाई में ही वर्चस्व की खींचतान शुरू हुई

चित्र
उत्तर प्रदेश की हिंदी खबर और फोटो कानपुर की हिंदी खबर और फोटो बिल्हौर, ककवन, शिवराजपुर और चौबेपुर की हिंदी खबर और फोटो बिकरू गांव में विकास दुबे का पुलिस हत्याकांड से जुड़ी पूरी सच्चाई With ground report of Rahul Tripathi Bilhaur Kakavan Tehsil Bilhaur Bilhaur Inter College, Baba College, Indus College, Kakwan Road, post ofice GT Road, Bela Road, Shivrajpur-Shivli Road, Agra-Lucknow Expressway Lower Ganga Canal Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan BJP, BSP Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan SP, Congress SDM Bilhaur Tehsildar Bilhaur Amar Ujala, Dainik Jagran, Hindustan, Sahara, Independent India, today Municipality Bilhaur Nagar Panchayat Shivrajpur Development Blocks Kakwan, Bilhaur, Shivrajpur and Chaubepur राहुल त्रिपाठी की ग्राउंड रिपोर्ट के साथ ----------------------------------- राहुल त्रिपाठी बिल्हौर के राधन उप चुनाव में भाजपा सम​र्थित उम्मीदवार ​शिवम गौतम की जीत की जितनी चर्चाएं राजनैतिक गलियारों में नहीं हैं उससे कहीं ज्यादा सपा के अंदर दो फाड़ गप्प हांकते...
चित्र
उत्तर प्रदेश की हिंदी खबर और फोटो कानपुर की हिंदी खबर और फोटो बिल्हौर, ककवन, शिवराजपुर और चौबेपुर की हिंदी खबर और फोटो बिकरू गांव में विकास दुबे का पुलिस हत्याकांड से जुड़ी पूरी सच्चाई With ground report of Rahul Tripathi Bilhaur Kakavan Tehsil Bilhaur Bilhaur Inter College, Baba College, Indus College, Kakwan Road, post ofice GT Road, Bela Road, Shivrajpur-Shivli Road, Agra-Lucknow Expressway Lower Ganga Canal Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan BJP, BSP Thana Bilhaur, Choubepur, Shivrajpur, Kakwan SP, Congress SDM Bilhaur Tehsildar Bilhaur Amar Ujala, Dainik Jagran, Hindustan, Sahara, Independent India, today Municipality Bilhaur Nagar Panchayat Shivrajpur Development Blocks Kakwan, Bilhaur, Shivrajpur and Chaubepur राहुल त्रिपाठी की ग्राउंड रिपोर्ट के साथ -----------------------------------------------------------  राहुल त्रिपाठी बिल्हौर के राधन उप चुनाव में भाजपा सम​र्थित उम्मीदवार ​शिवम गौतम की जीत की जितनी चर्चाएं राजनैतिक गलियारों में नहीं हैं उससे कहीं ज्यादा सपा क...