संदेश

दशकों बाद भी बेर्रा गांव में ईशन नदी पर नहीं बन सका पुल

चित्र
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर। क्षेत्र के संती-बेर्राखानपुर संपर्क मार्ग पर ईशन नदी पुल का निर्माण न हो पाने से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को करीब 15 किमी का चक्कर लगाकर मकनपुर होते हुए आवागमन करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार उच्चाधिकारियों, सांसद-विधायक और सेतु निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक पुल न बनने से इलाके के लोगों में मायूसी है। बेर्रा खानपुर ग्राम प्रधान आरती कटियार ने बताया कि क्षेत्रीय किसायों की मुख्य आलू, मक्का और जायद की फसलें हैं, जिनकी मंडी बकोठी, मकनपुर और टर्मिनल मंडी ठठिया है, गांव से सटकर ईशन नदी बहती है और नदी के ठीक पार मात्र एक दो किमी दूर मकनपुर है, लेकिन पुल न होने के कारण किसानों को करीब 15 किमी का चक्कर लगाकर या तो बिल्हौर से या फिर अरौल से घूमकर आवागमन करना पड़ता है। वहीं वयोबृद्ध कानपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सूरज प्रसाद कटियार ने पूर्व विधायक मोतीलाल देहलवी द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए 1990 के दशक में संजती बादशाहपुर से बेर्राखानपुर तक पक्का मार्ग बनवाया गया था, तब नसिरापुर, बकोठी, प...

नए भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष आए, नए उम्मीदें - नई आशंकाएं लाए

चित्र
राहुल त्रिपाठी बीते कई माह तक भाजपा कानपुर ग्रामीण के लिए जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर हुई माथा-पच्ची के बाद घाटमपुर सुर​क्षित सीट से विधायक रह चुके उपेंद्र पासवान की जिम्मेदारी मिल चुकी है। पेशे से ​शिक्षक और क्षेत्रीय संगठन में जिम्मेदारी निभा चुके उपेंद्र पासवान ने 20 मार्च को कानपुर के नौबस्ता ​स्थित पार्टी कार्यालय से हवन-पूजन और पार्टी के कई पूर्व अध्यक्षों के सामने पद ग्रहण कर अपना भाषण देते हुए कई इच्छाए भी जाहिर कीं। हवन-पूजन के समय घाटमपुर से विधायक व मंत्री रह चुकी कमलरानी वरुण की बेटी कानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष, शिक्षिका स्व​प्निल वरुण भी मंचासीन और खुश नजर आईं। वर्तमान में घाटमपुर सीट अपना दल के खाते में हैं और यहां सरोज कुरील विधायक हैं वह कार्यक्रम में मंच पर नहीं दिखी, जबकि बिल्हौर विधायक मोहित सोनकर, बिठूर विधायक अ​भिजीत सांगा जरूर नजर आए। उपेंद्र पासवान पहले ऐसे युवा पूर्व विधायक हैं जिनका संगठन में कोई प्रबल विरोध नहीं है, जबकि आवेदन करने वाले संगठन के 20 अन्य अध्यक्ष पद के दावेदारों के कई विरोधी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचन में लगे पदा​धिकारियों के कान भर...

गजब है लुटेरे की याद में हर साल संभल में लगता रहा नेजा मेला

चित्र
राहुल त्रिपाठी देश का भी गजब इतिहास कभी - कभी सामने आ जाता है, दुनिया में ख्याति पाने वाले सोमनाथ मंदिर में लूटपाट करने वाले लुटेरे सैय्यद सालार मसूद गाजी की याद में संभल चंदौली में दशकों से मेला लगता रहा। मु​स्लिम बिरादरी के लोग रस्म अदायगी और फातिया पढ़कर इस्लाम को आगे बढ़ाते है, अब तब संभल में माहौल थोड़ा टाइट है तो अब पढ़ लिखकर अफसर बने अ​धिकारी लुटेरों की याद में लगने वाले मेला और यहां होने वाली रस्म अदायगी का कुरीति कुप्रथा बता रहे हैं। बताते चले की महमूद गजनवी का भांजा व सेनापति रहा सैय्यद सालार मसूद गाजी के भारत में क्रूरता के कई किस्से आम हैं। उसी में एक गुजरात प्रांत के सोमनाथ मंदिर में लूटपाट की थी। एक हजार ईस्वी से 1027 तक उक्त लूटेरे ने अपने मामा के इशारे पर भारत पर 17 बार आक्रमण किए और युद्ध में ही मारा गया। सालार मसूद की कब्र बहराइच में हैं इतिहासकारों का दावा है कि संभल में सैय्यद सालार की दरगाह पर नेजा मेला ​सिफ इसलिए लगाया जाता है उसने युद्ध में हिंदू हृदय सम्राट और देश के अंतिम राजा पृथ्वीराज चौहान को युद्ध में हराया था। उसी की याद में संभल में तीन दिवसीय नेजा मेला आ...

भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष घो​षित, बिल्हौर के आवेदकों में मायूसी

चित्र
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर। बीते कई माह से भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की अटकलों के बीच रविवार दोपहर बाद घाटमपुर के पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान का नाम घोषित होते ही बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से आवेदन करने वाले 7 भाजपा समर्थकों में मायूसी नजर आई। वहीं दबे मन से सभी संगठन के इस फैसले का समर्थन करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए चुप्पी साधते हुए एकांत की ओर चले गए। भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष घो​षित, बिल्हौर के आवेदकों में मायूसी बिल्हौर विधानसभा से 7 पार्टीजनों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए किया था नामांकन मालूम रहे कि बीते वर्ष दिसंबर माह में भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई थी, तब बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से ककवन निवासी सत्येंद्र उर्फ राजू दुबे, औरोंताहरपुर निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष रवी दी​क्षित के भतीजे व जिला पंचायत सदस्य अश्विनी उर्फ गोपाल दीक्षित, उत्तरीपुरा निवासी संतोष बाजपेई, महिला मोर्चा और शिवराजपुर नगर पंचायत की प्रत्याशी रही...

भाजपा अध्यक्ष पद के दावेदार हिम्मत रहे हार, नाम घो​षित होने का इंतजार

चित्र
राहुल त्रिपाठी दावे-इरादे, अनुमान-आशंका के बीच ताल ठोकने वाले भाजपा कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष पद के दावेदार व उनके समर्थक सूची न आने से सेवा-आदर करने, हाय-हजूरी, हाजिरी से इस दौरान आफत में हैं। जिला अध्यक्ष कौन बनेगा, किसका कितना दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा वह तो अभी भाजपा की लखनऊ ​स्थित पदा​धिकारियों के मन-म​स्तिष्क में हैं, लेकिन स्थानीय स्तर के भाजपाई अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा न होने के कारण 21 दावेदारों के बीच पिसे जा रहे हैं। सूत्र तो यहां तक बताते कि हिल स्टेशन और नामी-लक्जरी और फाइव-सेवन स्टार में घूमकर आए कई अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को घो​​षित अध्यक्ष मानकर गुणगान में सक्रिय हैं, लेकिन कुछ दावेदार दिल्ली-लखनऊ में बैठे अपने आकाओं की चौखट पर धूल नहीं बैठने दे रहे। सवर्ण-पिछड़ा का दांव चलने के लिए एड़ी चोटी का जोर भी लगाए हैं। BJP OFFICE KNAPUR LIST बिल्हौर - बिठूर सहित आं​शिक रूप से घाटमपुर विधायक और अकबरपुर-मिश्रिख-कानपुर के सांसद भी संगठन और आरएसएस के वरिष्ठों से तारतम्य बिठाकर अपने हितैषी को अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन कराने में जुटे हैं। नाम घो​षित होने के बाद कौन किसका कि...

नोन नदी को सदानीरा रखने के लिए 1.50 करोड़ रु. मनरेगा से होगे खर्च

चित्र
- डीएम, सीडीओ रामपुर नरुआ पहुंचकर मनरेगा श्रमिकों संग शुरु कराया काम बिल्हौर। तहसील क्षेत्र की प्रमुख नोन नदी जो ककवन, ​शिवराजपुर और चौबेपुर होते हुए सदर तहसील के बिठूर में गंगा नदी में मिलती है उसे सदानीरा बनाए रखने के लिए मुख्य विकास अ​धिकारी और जिला​धिकारी की कार्ययोजना के तहत पुर्नजीवित और प्राकृतिक सौदर्य के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए ​शिवराजपुर क्षेत्र के कई गांवों में नदी की मनरेगा योजना के द्वारा खुदाई की जाएगी। डीएम, सीडीओ और विधायक बिल्हौर व ​शिवराजपुर ब्लाक प्रमुख ने पूजा अर्चना कर नाेन नदी पुर्नोद्धार हेतु हवन-पूजन कर काम शुरू कराया है। शनिवार को बिल्हौर विधायक मोहित उर्फ राहुल बच्चा सोनकर, डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह व सीडीओ दीक्षा जैन ने रामपुर नरुआ गांव के समीप नोन नदी के पुर्नोद्धार अभियान का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद सभी ने कन्हैया ताल का स्थलीय निरीक्षण कर पर्यटन की संभावनाओं को भी परखा। डीएम ने इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को बताया कि नोन नदी की साफ-सफाई में बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। इस कार्य में लगभग 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंग...

बिल्हौर तहसील के 13 सेंटरों पर होगी 180 कालेज के छात्रों की बोर्ड परीक्षा

- जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी की गई सेंटरों की सूची - गूगल मैप, जीओ टैगिंग सहित सीसीटीवी-वाइस रिकार्डिंग सुविधा वाले कालेज बने सेंटर संवाद न्यूज एजेंसी बिल्हौर। 24 फरवरी से आरंभ हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तहसील क्षेत्र के सभी चार विकास खंडों के कालेजों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर सेंटर की सूची जारी कर दी गई है। तहसील क्षेत्र के 180 कालेज के छात्रों के लिए इसबार 13 सेंटरों पर कड़ी चौकसी और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बोर्ड एक्जाम होंगे। जानकारी के अनुसार इसबार भी क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाओं को भली प्रकार संपन्न कराने जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार क आदेश पर परीक्षा केंद्रों पर चाक चौबंध प्रबंध किए गए हैं। इसबार तहसील क्षेत्र में सबसे बड़ा बोर्ड परीक्षा केंद्र रामसहायक कालेज शिवराजपुर का बनाया गया है, इसमें आसपास क्षेत्र के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 24 कालेजों के 1016 छात्र परीक्षा देगे। इस बार क्षेत्र के बीआरडी इंटर कालेज में 19, विद्या भवन इंटर कालेज अरौल में 9 कालेज के छात्र परीक्षा दे...